सपा और आरएलडी में गठबंधन हुआ फाइनल, अखिलेश यादव ने जयंत को दी इतनी सीटें

KNEWS DESK- आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच सीटों को लेकर सहमति बन गई है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने एक्स हैंडल पर दी है। सूत्रों के अनुसार, RLD 7 से 8 सीटों पर गठबंधन में लड़ेगी।

जानकारी के मुताबिक समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच 2024 के लोकसभा चुनाव हेतु समझौता तय राष्ट्रीय लोकदल के लिये समाजवादी पार्टी ने 7 लोकसभा सीटें छोड़ी हैं। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने समझौते की पुष्टि करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव व राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह की मुलाकात के बाद  समझौता तय हुआ।

हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि रालोद के लिए सपा ने कौन सी सीटें छोड़ीं हैं। इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव और रालोद नेता जयंत चौधरी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट किया। एक ओर जहां अखिलेश यादव ने लिखा कि राष्ट्रीय लोक दल और सपा के गठबंधन की सभी को बधाई! जीत के लिए सभी एकजुट हो जाएं, जुट जाएं!. वहीं रालोद नेता ने अखिलेश की पोस्ट पर जवाब देते हुए लिखा- राष्ट्रीय, संवैधानिक मूल्यों के रक्षा के लिए सदैव तत्पर, हमारे गठबंधन के सभी कार्यकर्ताओं से उम्मीद है, अपने क्षेत्र के विकास और ख़ुशहाली के लिए कदम मिलाकर आगे बढ़ें!

कांग्रेस के साथ सपा ने अभी तक सीटें फाइनल नहीं की हैं। सपा और कांग्रेस के बीच सीटों पर फाइनल बंटवारा अभी नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें-   महुआ मोइत्रा ने खाली किया सरकारी बंगला, संपदा निदेशालय ने जारी किया था नोटिस

About Post Author