पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक 66.34 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें अपडेट

KNEWS DESK – लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण 19 अप्रैल यानी आज से शुरू हो चुका है| सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 6 बजे तक चलेगा|लोकसभा चुनाव के लिए पश्चिम बंगाल की 3 सीटों कूचबिहार, अलीपुरद्वार और जलपाईगुड़ी पर मतदान शुरू हो गया है| 56 लाख से अधिक मतदाता 37 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे| वहीं दोपहर 3 बजे तक मतदान के आंकडें सामने आ गए हैं|

पश्चिम बंगाल में 3 बजे तक इतने प्रतिशत हुआ मतदान

पश्चिम बंगाल की 3 सीटों में 3 बजे तक सामने आए मतदान आंकड़ों के मुताबिक, 66.34% मतदान हुआ है| इन सीटों  पर कुल 56.26 % लाख लोग मतदान करने के पात्र हैं| तीनों सीटें आरक्षित हैं| कूचबिहार और जलपाईगुड़ी अनुसूचित जाति के लिए और अलीपुरद्वार अनुसूचित  जनजाति के लिए आरक्षित हैं|

सीटों पर मतदान 

कूचबिहार – 33.68%

अलीपुरद्वार – 35.20%

जलपाईगुड़ी – 31.94%

यह भी पढ़ें –  लोकसभा चुनाव 2024 : असम में 3 बजे तक 60.70 प्रतिशत हुआ मतदान, जानें अपडेट

About Post Author

Leave a Reply

Your email address will not be published.