बच्चों का धांसू डांस देखकर रह जाएंगे दंग

KNEWS DESK:  हर इंसान के अन्दर कोई न कोई गुण जरुर होता है जिसकी वजह से वह अपनी एक अलग पहचान बना सकता है| इंसान को चाहे 100 काम आते हों पर एक काम वो ऐसा करेगा जो सबको पसंद आएगा| वैसे तो दुनिया में टैलेंट की कमी नहीं हैं| लेकिन कुछ लोगों को अपना टैलेंट दिखाने का मौका नहीं मिलता है लेकिन अब सोशल मीडिया के जरिए बच्चें अपने टैलेंट को दिखा सकते हैं| इन दिनों कुछ बच्चों का डांस सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है|

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो अफ्रीका का बताया जा रहा है| वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि कुछ बच्चें किसी गाने में धासू डांस कर रहें हैं| इस वीडियो में लड़का पहले मून वॉक करता हुआ बाथरूम के दरवाजे पर जाता है और बेहद मजाकिया अंदाज में उसे खटखटाता है  फिर वह मून वॉक करता हुआ अपने पांच और दोस्तों के पास जाकर फिर से डांस करने लगता हैं| इनके डांस को यूजर्स खूब शेयर कर रहें हैं|

कमेंट में एक यूजर ने लिखा, अफ्रीकी डांस स्वाभाविक रूप से एक अलग शीर्ष स्तर पर हैं ,मैं चकित हूं| वहीं एक अन्य यूजर ने कहा यह आश्चर्यजनक है!  इसी प्रकार और भी लोगों ने डांस करने वाले बच्चों को शानदार कलाकार बताया है|

About Post Author