Republic Day: लाल चौक पर लोगों ने शान से फहराया तिरंगा

शान से लहराया तिरंगा

कश्मीर- आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूरे देश में जश्न का माहौल देखा जा सकता। गणतंत्र दिवस को लेकर लोगों में खुमारी किस कदर है कि इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता  है कि आज कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश में जगह जगह भारतीय राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे को फहराया गया। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक आज कश्मीर के लाल चौक में भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा पूरी शान के साथ फहराया गया। यहाँ पर इकट्ठा हुये लोगों ने जश्न के साथ तिरंगा फहरा कर ध्वज को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रगान का गायन भी हुआ, और प्रसाद का वितरण भी किया गया। इस दौरान सेना के जवान भी मौजूद रहे।

क्यों अहम है लाल चौक पर तिरंगा फहराना

हमेशा से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद का शिकार रही कश्मीर घाटी में स्थित लाल चौक पर पहले आतंकियों का साया रहता था। वे यहाँ तिरंगा लहराने के लिये भारत को हमेशा चुनौती दिया करते थे, लेकिन साल 2014 के बाद आई मोदी सरकार के साथ शुरू हुये आतंकवाद के सम्पूर्ण सफाये के महाभियान के बाद से घाटी में आतंकियों का सफाया हुआ। सेना के प्रचंड प्रहार का ही परिणाम है कि आज घाटी आतंकमुक्त हो चुकी है, और अब किसी की हिम्मत नहीं है कि कश्मीर की जनता को लालचौक पर भारत का राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने से रोक सके।

About Post Author