पद्म पुरस्कारों: जनरल विपिन रावत मरणोपरान्त पद्म विभूषण, तो नीरज चोपड़ा पद्मश्री से होंगे सम्मानित

कल्याण सिंह को भी मिला पद्मविभूषण

दिल्ली- भारत सरकार ने साल 2022 के लिये विभिन्न क्षेत्रों में विशिष्ट योगदान देने वाले देश के महानुभावों को पद्म पुरस्कार देने का ऐलान कर दिया है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक साल 2022 के लिये 3 दिवंगत हस्तियों सहित को 4 हस्तियों को पद्म विभूषण से  से सम्मानित किया जायेगा। सरकार के ऐलान के मुताबिक इन चार हस्तियों में देश चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल विपिन रावत व पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता कल्याण सिंह और गीताप्रेस गोरखपुर के चेयमैन राधेश्याम खेमका को मरणोपरान्त व शास्त्रीय गायिका प्रभा आत्रे को भी पद्म विभूषण से सम्मानित किया जायेगा।

17 हस्तियों को पद्म भूषण, व 107 को पद्मश्री

सरकार के ऐलान के मुताबिक इस बार देश की  17 हस्तियों को पद्म भूषण से सम्मानित किया जाएगा, जिनमें गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई सहित  सत्यनारायण नाडेला,
विक्टर बनर्जी
गुरमीत बावा (मरणोपरांत)
नटराजन चंद्रशेखरन
कृष्ण एल्ला और सुचित्रा एल्ला
देवेंद्र झाझरिया
राशिद खान जैसे नाम शामिल हैं। सरकार ने इसके अलावा पद्म श्री के लिये 107 नामों का ऐलान किया है, जिन्हें साहित्य, कला व विज्ञान जैसे क्षेत्रों में उनके विशिष्ट कार्यों के लिये सम्मानित किया जायेगा। पद्म श्री अवार्ड में बीते वर्ष ओलंपिक में भाला फेंक प्रतियोगिता में देश को स्वर्ण पदक दिलाने वाले  नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है।

About Post Author