भोजपुरी अभिनेत्री आकांक्षा दुबे की मौत के मामले में समर सिंह को पुलिस ने गाजियाबाद से किया गिरफ्तार

गाजियाबाद,भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत के मैमले में पुलिस ने समर सिंह को गाजियाबाद की सोसाइटी से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के द्वारा बताया गया कि आकांक्षा की मां मधू ने समर सिंह पर यह आरोप लगाते हुए शिकायत की ती उनकी पुत्री को आत्महत्या करने केलिए समर सिंह ने ही उकसाया था,पुलिस कई दिनों से समर की तलाश में जुटी थी। बीते 26 मार्च को वाराणसी के सारनाथ का एक होटल के कमरे में मृत अवस्था में पाई गई थी, जहां पर उनके गले में फंदा भी लगा पाया गया था। जिसके बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई थी, रिपोर्ट्रस में दावा किया गया था कि समर सिंह व आकांक्षा दुबे रिलेशनशिप में थे। समर सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है तो वहीं पर इसी मामले में आरोपी बनाए गए समजय सिंह की तलाश में जुटी हुई है पुलिस। गाजियाबाद के एसपी के द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि वाराणसी से एक टीम आई थी जिसके द्वारा बृहस्पतिवार की रात 12 बजे समर सिंह को गिरफ्तार किया गया । समर सिंह नंदग्राम थाना क्षेत्र की एक सोसाइटी मेंं छिपा हुआ था।

सूत्रों के अनुसार जानकारी समर सिंह को आज वाराणसी लाया जाएगा। जिसके बाद पुलिस समर सिंह से मामले की पूंछताछ करेगी। आकांक्षा दुबे की मां की तहरीर  पुलिस ने समर सिंह व उसके भाई संजय सिंह के खिलाफ  IPC की धारा 306 के तहत मामला दर्ज था। समर सिंह को पुलिस बीता 11 दिनों से तलाश कर रही थी लगातार पुलिस को समर सिंह पुलिस से बचते भाग रहे थे।

समर सिंह पर ब्लैकमेल करने का आरोप

समर सिंह आकांक्षा दुबे की मौत के बाद से फरार था। पुलिस मामले की कार्रवाई कर रही है। समर पर एक्ट्रेस की मां मधु ने ब्लैकमेल करने का आरोप लगाया है। बता दें कि 26 मार्च को वाराणसी के एक होटल में आकांक्षा दुबे को मृत पाया गया था। अभिनेत्री का शव पंखे से लटका हुआ था। आकांक्षा और समर सिंह का अफेयर चल रहा था। आकांक्षा दुबे की मां ने अपनी बेटी के मर्डर होने का शक जताया है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से समर सिंह को फांसी की सजा देने की गुहार लगाई है।

26 मार्च को आकांक्षा मृत अवस्था में मिली

आकांक्षा दुबे ने वाराणसी के सोमेंद्र होटल में 26 मार्च को फांसी लगाकर खुदकुशी की थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अभिनेत्री होटल के रूम नंबर 105 में ठहरी थीं। सुबह काफी देर तक जब आकांक्षा कमरे से बाहर नहीं आईं, तब पुलिस को सूचना दी गई। मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खोला गया। 29 मार्च को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई थीं। जिसमें सामने आया कि मौत फंदे से लटकने से हुई है। शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे।

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे की मौत मामले में बड़ी जानकारी सामने आई है। फरार चल रहे भोजपुरी गायक समर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। गाजियाबाद नंदग्राम थाना क्षेत्र से बीती रात सिंगर को अरेस्ट किया गया। अभिनेत्री की मां मधु ने अपनी बेटी की मौत का जिम्मेदार समर को बताया है। उन्होंने गायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस तलाश कर कई दिनो से कर रही थी।

 

 

About Post Author