इंडिगो की फ्लाइट में गर्मी से परेशान हैं यात्री, कांग्रेस नेता ने शेयर की वीडियो

KNEWS DESK- पंजाब कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा ने शनिवार को इंडिगो फ्लाइट की यात्रा की| उस यात्रा को उन्होंने काफी भयहीन करार दिया| उन्होंने बताया कि लंबे  समय तक फ्लाइट में एसी नहीं चला| चंडीगढ़ से जयपुर जाने वाली इंडिगो की 6E7261 फ्लाइट में तकरीबन 90 मिनट तक यात्रियों को भारी मुश्किल का सामना करना पड़ा| अमरिंदर सिंह ने फ्लाइट के परेशान यात्रियों का वीडियो भी शेयर किया है|

 

 

कांग्रेस नेता ने बताया कि पहले तो यात्रियों को 10-15 मिनट तक चिलचिलाती धूप में लाइन में इंतजार करवाया गया और फिर बगैर एसी के ही फ्लाइट टेक-ऑफ हो गई| अमरिंदर सिंह ने कहा कि फ्लाइट में टेक ऑफ करने और लैंडिंग करने तक एसी नहीं चला और पूरी यात्रा के दौरान सभी यात्री परेशान होते रहे लेकिन किसी ने भी इस मामले पर ध्यान देना जरूरी नहीं समझा उलटा एयर होस्टेस बड़े आराम से लोगों को पसीना पोंछने के लिए टिशू पेपर बांट रही थीं| शेयर किए गए इस वीडियो में आप देखेंगे कि यात्री हवा करते हुए नजर आ रहे हैं|

अमरिंदर सिंह राजा ने डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया को ट्विटर पर टैग करते हुए ये वीडियो शेयर किया और सख्त कार्रवाई की मांग की| ऐसा तीसरी बार हुआ है जो इंडिगो फ्लाइट में टेक्नीकल परेशानी देखी गई हो| इसके पहले भी यात्रियों को ऐसी समस्या का सामना करना पड़ा था|