जानिए चंद्रयान-3 में शामिल महिला वैज्ञानिकों ने PM मोदी के लिए क्या कहा?

 KNEWS DESK- चंद्रयान-3  में शामिल भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन की महिला वैज्ञानिकों से PM मोदी ने आज मुलाकात की  है। उन्होने  देश के ऐतिहासिक मून मिशन की कामयाबी में इन महिला वैज्ञानिकों की महत्वपूर्ण भूमिका की तारीफ की है। 23 अगस्त को भारत ने चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की थी।  इसके साथ ही भारत चांद के इस इलाके में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला दुनिया का पहला देश बन गया है।

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे के बाद आज बेंगलुरु गए और वैज्ञानिकों को बधाई दी है। बेंगलुरु में ISRO के टेलीमेट्री ट्रैकिंग व कमांड मिशन नेटवर्क कंट्रोल कॉम्प्लेक्स में वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए PM ने कहा है कि  चंद्रयान-3 मिशन की सफलता में महिला वैज्ञानिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। संबोधन के बाद PM ने महिला वैज्ञानिकों से मुलाकात की है। मीडिया ने एक वीडियो जारी किया है। PM मोदी के तारीफ के बाद ISRO की महिला वैज्ञानिकों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

 महिला वैज्ञानिकों ने PM के लिए कहा?

जानकारी के लिए बता दें कि वैज्ञानिक सौजन्या ने कहा कि  हमें बहुत खुशी है कि PM ने हमें संबोधित किया है। तमाम झटकों के बाद हम चांद पर पहुंचने में कामयाब रहे है।  हम इतिहास बनाने में सफल रहे है।  यह एक ऐतिहासिक घटना है। हम सिर्फ PM को धन्यवाद देना चाहते हैं कि वे आये व हमारी व्यक्तिगत रूप से सराहना की है। मोदी बहुत भावुक हो गए थे। जिनके साथ हम लोग भी भावुक हो गए थे।वैज्ञानिक मुथू सेल्वी ने कहा कि हमें गर्व है कि मोदी ने बेहद प्रेरणादायक भाषण दिया है।  मैं पहले से ही सशक्त हूं।  मुझे उम्मीद है कि इसे देखकर दूसरी महिलाओं को प्रेरणा मिलेगी। रीमा घोष ने  कहा कि हम बहुत खुश हैं। यह अद्भुत था। उन्होंने  हमारे सभी प्रयासों की सराहना की है।  मैं प्रज्ञान टीम में थी व मेरे लिए प्रज्ञान बच्चे की तरह है और वह चंद्रमा पर छोटे कदम रख रहा है। ISRO की वैज्ञानिक सावित्री ने कहा कि हम बहुत खुश हैं कि हमारी प्रणाली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया और हम वह परिणाम हासिल कर सके। जिसका पूरा देश इंतजार कर रहा था। हम कामना करते हैं कि हमारे भविष्य के मिशनों को भी ऐसी ही सफलता मिले। PM ने लैंडिंग बिंदु का नाम शिवशक्ति रखा और शक्ति को नारी शक्ति से जोड़ा इसने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। प्रियंका मिश्रा ने कहा कि हम बहुत उत्साहित हैं कि हमें लगा कि हमारी उपलब्धियों को पहचान मिल रही है।  हम पीएम मोदी से मिलने के लिए बेहद उत्साहित थे। हौसला बुलंद है। ये अच्छा है कि हमारे प्रधानमंत्री ‘नारी शक्ति’ को पहचान रहे हैं और प्रोत्साहित कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक प्रेरणा है।

यह भी पढ़ें… पीएम मोदी का चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा ऐलान, लैडिंग की जगह का नाम शिवशक्ति और चंद्रयान-2 की छाप वो तिरंगा प्वाइंट

About Post Author