पीएम मोदी का चंद्रयान-3 को लेकर बड़ा ऐलान, लैडिंग की जगह का नाम शिवशक्ति और चंद्रयान-2 की छाप वो तिरंगा प्वाइंट

KNEWS DESK-  2 देशों का दौरा समाप्त करने के बाद PM मोदी आज स्वदेश लौटे है। PM सबसे पहले कर्नाटक के बेंगलुरु गए है। उन्होंने ISRO के वैज्ञानिकों से मुलाकात की है। PM ने ISRO चीफ एस. सोमनाथ को अपने गले लगाकर पीठ थपथपाई व अन्य वैज्ञानिकों से मुलाकात कर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने अपने संबोधन में एक बड़ा ऐलान किया है।

आपके बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी  ने वैज्ञानिकों को संबोधित करते हुए कहा है  कि जिस स्थान पर चंद्रयान-3 का लैंडर उतरा है। उस बिंदु को ‘शिवशक्ति’  के नाम से जाना जाएगा। तो वहीं उन्होंने चंद्रयान-2 ने जिस जगह पर पदचिह्न छोड़े थे। उसे तिरंगा नाम दिया है। उन्होंने ऐलान करते हुए कहा है कि 23 अगस्त को भारत ने चंद्रमा पर झंडा फहराया था। अब से उस दिन को भारत में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के नाम से जाना जाएगा।

महिलाओं की रही अहम भूमिका- PM मोदी

जानकारी के लिए बता दें कि PM मोदी ने आगे बात करते हुए कहा कि चंद्रयान मिशन में महिलाओं की अहम भूमिका रही है। सृष्टि का आधार नारी शक्ति है। उन्होंने कहा कि विशेषज्ञों का कहना है कि कुछ ही वर्षों में भारत का अंतरिक्ष उद्योग 8 अरब डॉलर से बढ़कर 16 अरब डॉलर का हो जाएगा। PM का कहना है कि आप सबको सैल्यूट करना चाहता था। आपके परिश्रम जीवटता, लगन व जज्बे को सैल्यूट करता हूं।

About Post Author