IPL 2022: आज आमने- सामने होंगे दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स, जानें किसका पलड़ा भारी

IPL 2022: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग (IPL)  में हर रोज एक से बढ़कर एक दमदार मुकाबले हो रहे है। आज आईपीएल 2022 में आज कोरोना से जूझ रही दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमें आमने सामने होंगी।

यह मैच मुंबई के ब्रेबौर्न स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबले का टॉस शात सात बजे होगा, इससे पहले जानिए इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन क्या हो सकती है।

दिल्ली बनाम पंजाब खेला जाऐगा मैच-

दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में मयंक अग्रवाल की टीम का पलड़ा भारी है. पंजाब किंग्स 15-13 से आगे है. हालांकि 2018 से वे 8 मैचों में चार जीत के साथ एक-दूसरे के बराबर हैं।

मिचेल मार्श नहीं होंगे दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा-

दिल्ली कैपिटल्स की टीम में कोरोना के कुल पांच पॉजिटिव मामले सामने आ चुके हैं। वहीं कोरोना संक्रमित मिचेल मार्श को तो सोमवार को हॉस्पिटल में एडमिट कराना पड़ा था। आज के मैच में मार्श की जगह न्यूजीलैंड के विस्फोटक बल्लेबाज़ टिम सीफर्ट खेल सकते हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग इलेवन-

पृथ्वी शॉ, डेविड वार्नर, टिम सीफर्ट/एनरिक नॉर्टजे, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, ललित यादव, अक्षर पटेल, शार्दुल ठाकुर, कुलदीप यादव, मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद.

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- 

शिखर धवन (c), प्रभसिमरन सिंह, जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टोन, जितेश शर्मा (wk), शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा और अर्शदीप सिंह.

About Post Author