भारत की सबसे अमीर महिला और पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल हुईं बीजेपी में शामिल

Knews Desk, लोकसभा चुनाव से पहले भारत की सबसे अमीर महिला और हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गईं। उन्होंने कल कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। 84 वर्षीया सावित्री जिंदल ने यह फैसला अपने बेटे उद्यमी नवीन जिंदल के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल होने के कुछ दिनों बाद लिया।

वह हरियाणा के हिसार में एक कार्यक्रम में भाजपा में शामिल हुईं, जहां पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद थे।

About Post Author