हरियाणा के खेल मंत्री पर यौन उत्पीड़न का आरोप, FIR दर्ज

एक महिला कोच की शिकायत पर चंडीगढ़ पुलिस ने  हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न और गलत तरीके से बंधक बनाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। यह जानकापरी पुलिस ने रविवार को दी।

बता  दें कि पुलिस ने कहा कि भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेता सिंह के खिलाफ शनिवार को प्राथमिकी दर्ज की गई। इस संबंध में पुलिस के एक प्रवक्ता ने कहा, “हरियाणा की एक महिला कोच की शिकायत के आधार पर चंडीगढ़ के सेक्टर 26 थाने में दिनांक 31.12.2022 को भारतीय दंड संहिता की धारा 354, 354ए, 354बी, 342, 506 के तहत मंत्री के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। जांच जारी है।”

राज्य की एक जूनियर एथलेटिक्स कोच ने बृहस्पतिवार को मंत्री पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे और एक दिन बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि संदीप सिंह ने चंडीगढ़ में अपने आ‍वास-कैंप कार्यालय में महिला को परेशान किया, जहां वह किसी आधिकारिक काम के लिए उनसे मिलने गई थी। हालांकि, मंत्री ने आरोप को निराधार बताते हुए खारिज किया है और स्वतंत्र जांच की मांग की है।

ये भी पढ़ें-मेथी के इन फायदों को जानकर रह जाएंगे दंग, दूर रहेगी शरीर से जुड़ी ये सारी परेशानी

 

 

About Post Author