अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन बहस जारी,अमित शाह बोले-PM जनता के सबसे लोकप्रिय नेता

KNEWS DESK- केन्द्र सरकार के खिलाफ विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर दूसरे दिन भी बहस जारी है। आज भी विपक्ष और सत्ता पक्ष के बीच बहस हुई है। लोकसभा में मणिपुर के मुद्दे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने केन्द्र सरकार को घेरा वहीं सरकार की ओर से स्मृति ईरानी ने बहस में हिस्सा लेते हुए कांग्रेस पर पलटवार किया है।

आपको बता दें कि अविश्वास प्रस्ताव पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह संसद में विपक्ष पर तंज कसा है। लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा है कि यह अविश्वास प्रस्ताव एक ऐसा प्रस्ताव है जहां न तो लोगों को और न ही सदन को सरकार पर भरोसा है। आजादी के बाद PM मोदी की सरकार ही ऐसी सरकार है जिसने सबसे ज्यादा लोगों का भरोसा जीता है। PM  मोदी जनता के बीच सबसे लोकप्रिय नेता हैं। पीएम मोदी देश की जनता के लिए अथक प्रयास करते हैं। वह बिना एक भी छुट्टी लिए दिन में लगातार 17 घंटे काम करते हैं। लोग उन पर भरोसा करते हैं। हमने किसानों को जो दिया है वह मुफ़्त नहीं है। बल्कि हमने उन्हें आत्मनिर्भर बनाया है।

यह भी पढ़ें… अविश्वास प्रस्ताव के चर्चा पर बोले राहुल गांधी,कहा-‘मोदी सिर्फ अमित शाह और अडानी की सुनते हैं’

किसी को कर्ज न पड़े लेना

जानकारी के लिए बता दें कि PM मोदी कहते रहते हैं कि वे किसानों का कर्ज माफ कर देंगे। हम सिर्फ कर्ज माफ करने में विश्वास नहीं रखते बल्कि ऐसी व्यवस्था बनाने में विश्वास रखते हैं। जहां किसी को कर्ज न लेना पड़े। मोदी सरकार ने कुछ ऐतिहासिक फैसले लिए और वंशवाद और भ्रष्टाचार को खत्म किया है। यूपीए का चरित्र सत्ता की रक्षा करना है लेकिन NDA सिद्धांतों की रक्षा के लिए लड़ता है।

यह भी पढ़ें… अविश्वास प्रस्ताव : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा-इस सदन में एक ऐसे नेता हैं जो 13 बार लॉन्च हुए लेकिन..

About Post Author