चंद्रयान-3: प्रज्ञान ने चांद पर पहली बाधा की पार,जानिए क्या?

KNEWS DESK- चंद्रयान-3  23 अगस्त को हुई लैंडिंग के बाद प्रज्ञान रोवर व विक्रम लैंडर चांद पर अपना काम शुरू कर दिया है। रोवर ने पहली मुश्किल को सफलतापूर्वक पार कर दिया है। प्रज्ञान रोवर के सामने 100 मिमी का एक क्रेटर आ गया था। जिसे पार करके वह आगे बढ़ गया है। प्रज्ञान के इस कदम से वैज्ञानिकों को बहुत खुशी हुई है। पी.वीरामुथुवेल ने प्रज्ञान रोवर की सूचना जारी की है। उन्होंने कहा है कि  प्रज्ञान रोवर के सामने ये पहली बड़ी चुनौती थी। जिससे उसे पार पाना था। ये क्रेटर 100 मिमि का था। जिससे बचकर प्रज्ञान अब आगे बढ़ गया है।

आपको बता दें कि चंद्रयान-3 को 14 जुलाई को लॉन्च किया गया था और  23 अगस्त को चंद्रयान-3 के विक्रम लैंडर की चांद के दक्षिणी हिस्से पर लैंडिंग सफलतापूर्वक हुई थी। भारत चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बना है। चंद्रमा की सतह पर घूम रहा प्रज्ञान रोवर का पहली मुश्किल से सामना हुआ है। चंद्रयान-3 के प्रोजेक्ट डायरेक्टर पी. वीरामुथुवेल ने बताया है कि चांद पर प्रज्ञान रोवर जो चहलकदमी कर रहा है। उसके लिए निर्देश ISRO से ही जाते हैं। यहां सेंटर से चांद की परिस्थिति को परखा जाता है व फिर प्रज्ञान रोवर को निर्देश भेजे जाते हैं। अगर प्रज्ञान रोवर को एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट पर भेजा जाता है। तो उसके लिए वहां का तापमान ग्राउंड रोशनी व बाकी सभी चीजो को परखना पड़ता है। उन्होने कहा कि प्रज्ञान रोवर एक बार में 5 मीटर तक मूव कर सकता है। इसी के साथ उसको तमाम मुश्किलें झेलनी होती हैं। हमने पहली मुश्किल तो पार कर ही ली है जब प्रज्ञान ने एक क्रेटर को पार किया है।  हमें समझना होगा कि प्रज्ञान साइज में काफी बड़ा नहीं है। इसके अलावा कम्युनिकेशन की दिक्कतें होती हैं ऐसे में अगर एक मूवमेंट भी करना है तो उसमें 5 घंटे तक का भी वक्त लग सकता है।

जानकारी के लिए बता दें कि ISRO ने बीते रविवार को चांद से जुड़ी एक सूचना जारी कर कहा है कि विक्रम लैंडर और प्रज्ञान रोवर ने चांद पर तापमान को लेकर रिसर्च की है।  जिसका ग्राफ हैरान करता है। पेलोड ने जो सूचना दी है कि वह चांद पर तापमान 70 डिग्री तक जा सकता है। जो वैज्ञानिकों की उम्मीद से काफी ज्यादा है।  ISRO ने लगभग  50 डिग्री तापमान तक का अनुमान लगाया था। प्रज्ञान ने अभी जो टेस्ट किए हैं तो चांद पर -10 डिग्री तक तापमान जाता है जो 70 डिग्री तक चेंज होता है।

 

About Post Author