गांव महल बादशाही में कैबिनेट मंत्री ने किया ग्रामीणों से संवाद

महासंपर्क अभियान को गति देकर फिर से मोदी सरकार का दिया नारा

आगरा / फतेहाबाद-  प्रदेश सरकार की कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, बुधवार को महासंपर्क अभियान को गति देने ब्लॉक बरौली अहीर के गांव महल बादशाही पहुंची। इस दौरान विभिन्न समाजों के लोगों ने बेबी रानी मौर्य, प्रतिनिधि यशपाल राणा और अभिनव मौर्या का चांदी का मुकुट, साफा और माला पहनाकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को सुना और उनके निस्तारण का भरोसा देते हुए क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने का भरोसा दिलाया। उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चल रहे महासंपर्क अभियान की जानकारी देते हुए कहा कि कुशल प्रबंधन और सबका साथ और सबका विकास के मूलमंत्र को साकार करते हुए प्रधानमंत्री ने विश्व भर में ख्याति अर्जित की है। विकास के पायदान पर देश आज अग्रिम पंक्ति में चल रहा है। बदलते भारत की तस्वीर साफ दिख रही है। अपने उल्लेखनीय कार्यों के बलबूते नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार देश की सरकार बनेगी। यशपाल राणा और अभिनव मौर्या ने संयुक्त रूप से कहा कि आगरा ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पिछड़ेपन को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए जा रहे हैं। विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वन सुनिश्चित किया जा रहा है। मूलभूत सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। विकास कार्यों को विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक केंद्रों तक पहुंचाया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान शाहदरा से नवनिर्वाचित पार्षद विजय वर्मा का भी स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मिट्ठूलाल प्रधान ने की। इस मौके पर रामेश्वर प्रधान, नरेश वर्मा एडवोकेट, बल्देव वर्मा ,बंटी वर्मा किरोडीलाल यादव, रमेश वर्मा, रामवीर सिंह, ताराचंद, रामलखन बीडीसी, अजय बघेल, पूरन सिंह वर्मा, रामलक्षिन वर्मा, जीतू प्रधान, प्रदीप शर्मा आदि मौजूद रहे।

About Post Author