अरविंद ने अंजू को अपनाने से किया इनकार, बेटी ने कहा कुछ ऐसा…..

KNEWS DESK-  भारत से पाकिस्तान गई अंजू इन दिनों चर्चा में है।नसरुल्लाह और अंजू का निकाह सामने आने के बाद दोनों के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। निकाहनामे में अंजू ने अपना नाम फातिमा रख लिया है। अंजू ने इस्लाम धर्म को अपना कर निकाह किया है।  इसके बाद से ही अंजू के घर वाले उससे नाराज हैं।

आपको बता हें कि अंजू के पति अरविंद ने बातचीत में कहा है कि बच्चे कह रहे हैं कि पापा टेंशन लेने की कोई जरूरत नहीं है। जो होगा अच्छा होगा। अरविंद ने कहा है कि अंजू झूठ बोल कर पाकिस्तान गई है। अगर वह वापस आएगी तो हम उसे स्वीकार नहीं करेंगे और कहा कि वह अपने मन से नसरुल्लाह के पास गई है। किसी को कुछ बता के नहीं गई थी। अरविंद ने कहा है कि बच्चे भी अंजू से बहुत गुस्सा हैं। अरविंद ने कहा कि बेटी ने तो यहां तक कह दिया है कि उन्हें यहां आने की कोई जरूरत नहीं है। हम मां का चेहरा नहीं देखना चाहते है।

2 साल पहले बनवाया था पासपोर्ट

2 साल पहले विदेश में नौकरी करने के लिए अंजू ने पासपोर्ट बनवाया था। अरविंद से पूछा गया कि अंजू के पिता ने तो कहा था कि बेटी सनकी है,  जिद्दी है, अपने मन का हमेशा करती है लेकिन शादी नहीं करेगी। इस पर अरविंद ने कहा कि जो सोशल मीडिया में दिख रहा है। उस हिसाब से देखा जाए तो उसने शादी कर ली है।  यहां भी वह झूठ बोल रही थी और वहां से भी झूठ बोल रही है। सब कुछ तो वह कर ही रही है। बच्चों से भी लगातार झूठ बोल रही है। अरविंद ने बताया कि उनके और अंजू के बीच संबंध अच्छे थे। कोई लड़ाई नहीं होती थी। थोड़ी बहुत नोंकझोंक तो हर पति-पत्नी के बीच होती है। उन्होंने कहा कि मैं कहीं गायब नहीं हुआ था। मैं मीडिया से बचना चाहता था । मैं थक गया हूं मेरी तबीयत सही नहीं है।

जो ठान लेती वही करती

जानकारी के लिए बता दें कि अरविंद ने बताया कि अंजू के शौक बहुत थे। वह पैसा बहुत खर्चा करती थी। उसके उधार भी थे। अरविंद ने कहा कि घर में सभी लोगों ने समझाया है कि चिंता करने की बात नहीं है। अंजू के व्यवहार पर अरविंद ने कहा कि वह जो ठान लेती है। वही करती है उसे इस बारे में भी कई बार समझाया था । अरविंद ने कहा कि अंजू अभी कह रही है कि उसने शादी नहीं की तो आखिर यहां से झूठ बोलकर क्यों गई थी।  उसकी बात पर  कैसे विश्वास कर लिया जाए। अंजू हमेशा अकेले ही घूमती है।

विश्वास का होता है पति-पत्नी का रिश्ता

अरविंद ने कहा कि पति-पत्नी का रिश्ता विश्वास का होता है। मैनें कभी भी अंजू को फोन नहीं चेक किया था। कभी- कभी छुट्टी लेकर दिल्ली जाया करती थी। अरविंद ने कहा कि जो प्रेम में पागल हो जाता है वह ऐसा ही करते हैं। बेटी बार बार कहती है कि पापा चिन्ता मत करो हम सब लोग तुम्हारे साथ हैं।

About Post Author