किंग्स चार्ल्स की बर्थडे पार्टी की तैयारी करते समय 3 सैनिक हुए बेहोश, जानिए क्या रही वजह?

KNEWS DESK…. लंदन में किंग्स चार्ल्स के जन्मदिन पर निकलने वाली परेड की तैयारी कर रहे रोयल गार्ड्स के 3 सैनिक बेहोश हो गए। य़ह 88 डिग्री फैरेनहाइट के तापमान में परेड की रिहर्सल में जुटे हुए थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस दौरान किंग चार्ल्स के सबसे बड़े बेटे प्रिंस विलियम भी वहां पर मौजूद थे।

दरअसल आपको बता दें कि लंदन में किंग्स चार्ल्स के बेटे के जन्मदिन पर निकलने वाली परेड के लिए सभी सैनिक 88 फैरेनाइट के तापमान में परेड की तैयारी कर रहे थे जिस दौरान 3 सैनिक मैदान पर ही बेहोश होकर गिर गए। इस घटना के दौरान किंग्स चार्ल्स के बड़े बेटे प्रिंस विलियम भी वहां पर मौजूद थे। वो तैयारियों का जायजा ले रहे थे। घटना के बाद उन्होनें सैनिकों के जज्बे को सलाम करते हुए तारीफ की साथ ही धन्यवाद भी दिया। जानकारी के लिए बता दें कि लंदन में मौजूदा समय पर तेज गर्मी पड़ रही है। इस बीच सभी सैनिक ऊनी यूनिफोर्म और भालू के खाल से बनी टोपी पहनकर प्रैक्टिस कर रहे थे।

साथी के गिरने के बाद भी रिहर्सल करते रहे दूसरे सैनिक

परेड के दौरान बेहोश होकर गिरे सैनिक का वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत ही तेजी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें साफ तौर से देखा जा सकता है कि परेड करने के दौरान सैनिक मैदान पर बेहोश होकर गिर गया है जिसके बाद सभी साथी सैनिक बिना रूके ही रिहर्सल कर रहे हैं।

हर वर्ष आयोजित होने वाली परेड का नाम: ‘ट्रूपिंग द कलर’ 

जानकारी के लिए बता दें कि जिस परेड की तैयारी करते हुए सैनिक बेहोश हुए वो एक वार्षिक परेड है। इसे ‘ट्रूपिंग द कलर’ कहा जाता है। जो हर साल जून में आयोजितन होती है। इस बार परेड में ग्रेनेडियर, कोल्डस्ट्रीम, स्कॉट्स, आयरिश और वेल्श गार्ड्स की रेजीमेंट्स भी शामिल होंगी। इसके लिए 1400 सैनिक अभ्यास कर रहे थे। ट्रूपिंग द कलर परेड 17 जून को होगी। इसकी तैयारी के लिए ब्रिटेन में कर्नल रिव्यू परेड हुई थी। इस परेड में ब्रिटिश सैनिक पूरी सैन्य वर्दी में घोड़ों के साथ परेड और मिलिट्री ड्रिल करते हैं। इस बार किंग के जन्मदिन पर परेड आयोजित करने की जिम्मेदारी वेल्स के गार्ड्स को दी गई है।

 

 

About Post Author