राजधानी में शुरू हुई शीतलहर, लगातार गिर रहा तापमान

रोज बढ़ रहा ठंड का ग्राफ

दिल्ली- देश की राजधानी के तापमान में लगातार गिरावट जारी है। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक रोज ठंड का ग्राफ बढ़ रहा है। ताजा सूचना के अनुसार दिल्ली का औसत तापमान 4.0 ड्रिग्री तक पहुँच गया। हालात ये रहे कि राजधानी के सफदरजंग इलाके में तापमान के हालात कश्मीर जैसे रहे जहाँ तापमान 3.4 ड्रिग्री तक पहुँच गया। इसके साथ ही आयानगर का तापमान 3.8 ड्रिग्री तक आंका गया।

अभी 4 जनवरी तक गिरेगा तापमान

सूत्र बताते हैं कि मौसम विभाग की भविष्यवाणी के अनुसार आगामी 4 जनवरी तक तापमान में ऐसे ही गिरावट बनी रहेगी। ऐसे में तापमान में लगातार हो रही गिरावट के चलते दिल्ली के लोग शीत लहर की चपेट में आ सकते हैं।

About Post Author