यूपी विधानसभा चुनाव 2022: समाजवादी पार्टी ने एक बार में जारी की 159 उम्मीदवारों की लिस्ट, अखिलेश यादव की सीट का भी नाम; देखे सूचि

UP Assembly Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टियां अपने उम्मदवारो के नामों की घोषणा कर रही है ऐसे में सोमवार को समाजवादी पार्टी ने एक साथ अपनी पार्टी के 159 उम्मीदवारों के नामों की लिस्ट जारी कर दी है। इस सूचि में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सीट भी शामिल है, जिसमे अखिलेश यादव मैनपुरी की करहल विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने जा रहे हैं। तो आइए देखते है पुरे 159 उम्मदवारो की लिस्ट…..

https://twitter.com/samajwadiparty/status/1485596357964746752?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1485596357964746752%7Ctwgr%5E%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.abplive.com%2Fstates%2Fup-uk%2Fup-election-2022-samajwadi-party-released-the-list-of-159-candidates-together-akhilesh-yadav-seat-was-also-final-2045953

सूचि के मुताबिक, सहारनपुर की बेहट सीट से उमर अली खान, नकुड़ से धर्म सिंह सैनी, सहारनपुर नगर से संजय गर्ग, सहारनपुर देहात से आशु मलिक, देवबंद से कार्तिकेय राणा, शामली से नाहिद हसन, मुरादाबाद से कमाल अख्तर समेत कई दिग्गज मैदान में उतरे हैं. रामपुर सीट से सपा सांसद आजम खां को उम्मीदवार बनाया गया है। आजम खान फरवरी, 2020 से जेल में बंद हैं, उनके खिलाफ लगभग 100 आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सपा की पक्की सीट है संभल की करहल सीट-

बता दें कि अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ेंगे. इस विधानसभा सीट पर कुल वोटर 3 लाख 71 हज़ार के करीब हैं. इसमें 1 लाख 44 हज़ार यादव, 34 हज़ार शाक्य, 25 हज़ार राजपूत, 33 हज़ार जाटव, 16 हज़ार पाल, 14 हज़ार ब्राह्मण,14 हज़ार मुस्लिम और 10 हज़ार लोधी वोटर हैं. अखिलेश यादव ने करहल को अपनी कर्मभूमि बनाने का फ़ैसला किया है।

About Post Author