यूपी का 73 वाँ स्थापना दिवस आज, सीएम योगी ने दी बधाई

1950 को अस्तित्व में आया था राज्य

लखनऊ- आज उत्तर प्रदेश का स्थापना दिवस है। आज से उत्तर प्रदेश ने एक राज्य के रूप में अपने 72 वर्ष पूरे कर लिये हैं, और प्रदेश आज अपना 73वाँ स्थापना दिवस मना रहा है। आपको बताते चलें कि उत्तर प्रदेश आजादी के तीन साल बाद आज के ही दिन यानी 24 जनवरी 1950 को संयुक्त प्रांत से अलग होकर उत्तर प्रदेश राज्य के रूप में अस्तित्व में आया था। तब से प्रतिवर्ष 24 जनवरी को प्रदेश अपना स्थापना दिवस मनाता आया है। देश में आबादी के लिहाज से आज उत्तर प्रदेश राज्य देश का पहला राज्य है और क्षेत्रफल की दृष्टि से यूपी देश का चौथा बड़ा राज्य है। यहाँ की मुख्य फसल गेहूँ व चावल है।

सीएम योगी ने दी बधाई

आज उत्तर प्रदेश की स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश  के 73वें स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश के सभी 25 करोड़ नागरिकों को बधाई दी। उन्होने प्रदेश को असीम संभावनाओं का प्रदेश बताते हुए कहा कि 73 वर्षों की इस सफर में प्रदेश ने अनेकों उतार-चढ़ाव देखें लेकिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी  के मार्गदर्शन में  राज्य को आगे बढ़ाने का काम तेजी से किया गया है, और प्रदेश विकास की नई इबारत लिख रहा है।

About Post Author