महाशिवरात्रि पर गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया रुद्राभिषेक, ट्वीट कर दी जानकारी

आज महाशिवरात्रि के दिन उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने CM आवास में ही रुद्राभिषेक किया। उन्होंने ट्वीट कर बताया कि, रुद्राभिषेक करके उन्होंने महादेव से विश्व कल्याण की कामना की। उन्होंने पुजा के करने के बाद सुबह की दिनचर्या जारी की।

उन्होंने आवास से निकलने के बाद सबसे पहले उन्होंने बाबा गोरखनाथ के दरबार में पहुंचकर विधि-विधान के साथ बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद मुख्यमंत्री अपने गुरु ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की समाधि स्थल पर गए और उनका आशीर्वाद लिया।

रोज की तरह गोशाला भी पहुंचे योगी-

आधा घंटा गोशाला में गायों के साथ गुजारने के बाद उन्होंने पालतू कुत्ते गुल्लू को बिस्किट खिलाने के साथ ही उसे दुलारा-पुचकारा। उसके बाद मुख्यमंत्री रुद्राभिषेक के लिए अपने आवास के शक्तिपीठ में पहुंचे। वहां आचार्यगण पहले से तैयारी के साथ बैठे थे।

दुर्गा शक्ति पीठ के पास किया रुद्राभिषेक-

वह जनता दरबार में न जाकर सीधे ऊपर गए और कक्ष के पास स्थापित शक्ति पीठ पर लोक कल्याण के लिए रुद्राभिषेक किया। दुर्गा शक्ति पीठ के पास लोक कल्याण के लिए मुख्यमंत्री ने रुद्राभिषेक किया।

About Post Author