पंजाब CM भगवंत मान के अंग्रेज वाले बयान पर विपक्ष ने घेरा, जाने क्या बोले कांग्रेस विधायक सुखपाल खैरा?

नई दिल्ली: पंजाब के नये मुख्यमंत्री भगवंत मान के एक बयान पर विपक्षी दलो ने CM पर हमला बोला। बता दे की, भगवंत मान ने कहा था कि, प्रदेश में ऐसा मौहाल बनाएंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आएंगे। उनकी इस टिप्पणी के बाद पंजाब कांग्रेस ने उनपर निशाना साधा है।

कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा ने ट्वीट किया कि, मुख्यमंत्री को विदेशियों के राज्य में आने से पहले हमारे घर को व्यवस्थित करने पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि, मैं वास्तव में आशा करता हूं कि विदेशी लोग नौकरियों के लिए पंजाब से संपर्क करें, लेकिन इससे पहले हमें अपना घर व्यवस्थित करना होगा।

उन्होंने सीएम भगवंत मान को घेरते हुए कहा कि, वह पहले युवाओं के लिए नौकरी के अवसर सुनिश्चित करें. कानून और व्यवस्था बनाए रखें। भ्रष्टाचार समाप्त करें पुलिस और सिविल मशीनरी का राजनीतिकरण करें. कर्जदार किसानों और मजदूरों को आत्महत्या करने से रोकें।

ट्वीट कर भगवंत मान ने दी थी बड़ी जानकारी-

भगवंत मान ने ट्वीट किया था, ” इस बार भी पौने 3 लाख बच्चों के विदेश जाने की संभावना है. सिर्फ बच्चा ही विदेश नहीं जाता, प्रति व्यक्ति 15 लाख रुपए भी बाहर जाते हैं। थोड़ा समय दो, ऐसा माहौल बनायेंगे कि अंग्रेज नौकरियां मांगने पंजाब आयेंगे”

About Post Author