पंजाब : मंत्रियों को बांटे गए मंत्रालय, सीएम भगवंत मान खुद संभालेंगे गृह मंत्रालय की कमान

पंजाब में आम आदमी पार्टी ने बडी जीत हासिल की थी, जिसके बाद आज सोमवार को मंत्रालयों का बंटवारा किया है, जिसमें सीएम ने खुद अपने पास गृह मंत्रालय रखा है और हरपाल चीमा को राज्य के वित्त मंत्रालय का जिम्मा सौंपा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान  अब पंजाब का बजट पेश करेंगे, इसके अलावा महत्वपूर्ण शिक्षा मंत्रालय मीत हायर के पास रहेगा और वह शिक्षा मंत्री बनेंगे। डॉ विजय सिंघला को स्वास्थ विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ बलजीत कौर होंगी। बिजली मंत्री हरभजन सिंह को बनाया गया है. लाल चंद को फ़ूड और सप्लाई विभाग दिया गया है। ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्रालय कुलदीप सिंह धालीवाल के पास होगा। लालजीत सिंह भुल्लर परिवहन मंत्री बनाए गए हैं। ब्रम्ह शंकर के पास पानी के साथ-साथ आपदा मंत्रालय होगा।

कुलतार सिंह संधवां चुने गये विधानसभा अध्यक्ष-

AAP के दो बार के विधायक कुलतार सिंह संधवां को सोमवार को सर्वसम्मति से 16वीं पंजाब विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को सदन में संधवां के नाम का प्रस्ताव रखा था. मान ने संधवां को विधानसभा का अध्यक्ष चुने जाने पर बधाई भी दी।

बता दे की, पंजाब के मुख्यमंत्री  भगवंत मान की कैबिनेट में एक महिला सहित आम आदमी पार्टी के दस विधायकों को शामिल किया गया। इस बीच हरजोत बैंस कानून और टूरिज्म मंत्री होंगे।

About Post Author