बीरेन सिंह ने दोबारा ली मणिपुर सीएम पद की शपथ, पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ

मणिपुर में  बीजेपी ने पुर्ण बहुमत की सरकार दोबारा बना ली है, जिसके बाद आज एन बीरेन सिंह ने दोबारा सोमवार को इंफाल में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। बीरेन सिंह के साथ ही पांच कैबिनेट मंत्रियों ने भी शपथ ली है, इनमें नेमचा किपजेन, वाई खेमचंद सिंह,

बिस्वजीत सिंह, अवंगबौ न्यूमाई और गोविंदास कोंथौजम शामिल हैं। बीरेन सिंह ने जेपी नड्डा और अन्य भाजपा नेताओं की उपस्थिति में दूसरी बार मणिपुर के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली है। एक दिन पहले ही एन बीरेन सिंह को विधायक दल का नेता चुना गया था।

शपथ के बाद बीरेन सिंह ने अपने संबोधन में कहा-

शपथ लेने के बाद बीरेन सिंह ने कहा कि, मेरी सरकार का पहला कदम इसे भ्रष्टाचार मुक्त राज्य बनाना होगा। उन्होंने कहा कि मैं राज्य से भ्रष्टाचार को मिटाने के लिए दिन-रात काम करूंगा। अगला कदम यह होगा कि राज्य से किसी भी तरह के मादक पदार्थ संबंधी मामले को खत्म किया जाए। तीसरा मैं यह देखने की कोशिश करूंगा कि राज्य में सक्रिय सभी विद्रोहियों को बातचीत की मेज पर लाया जाए और संवाद हों। ये तीनों मेरे प्राथमिक कर्तव्य होंगे।

केंद्रीय मंत्रियों ने राज्यपाल को सौंपा पत्र-

केंद्रीय मंत्रियों निर्मला सीतारमण और किरेन रिजिजू ने पार्टी की ओर से राज्यपाल को एक पत्र सौंपा, जिसमें कहा गया कि एन बीरेन सिंह को सर्वसम्मति से 32 विधायकों के साथ भाजपा विधायक दल का नेता चुना गया है।

मणिपुर के विधानसभा के परिणाम-

मणिपुर में हाल में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 60 सदस्यीय सदन में 32 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की है।

About Post Author