कई राज्यों मे आज हो सकती हैं झमाझम बारिश

मानसून सीजन मे कई राज्यों मे बारिश के मौसम मे खूब बारिश हो रही हैं | साथ ही ये बारिश कई राज्यों  जैसे मध्य प्रदेश , हिमाचल प्रदेश , ओडिशा जैसे राज्यों में ये मानसून आफत बनकर आया हैं | भारी बारिश  के कारण बाढ़ तथा बादल फटने जैसे  परेशानियों का लोगों को सामना करना पढ़ रहा हैं | जिसके चलते उनका जीवन अस्त व्यस्त हो गया हैं | वही मौसम विभाग ने आज दिल्ली , झारखंड ,मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया हैं |वही हिमाचल प्रदेश समेत ज्यादातर राज्यों मे पिछले 24 घंटों में तेज बारिश देखने को मिली | मौसम विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज का न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियम रहेगा | जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियम तक जा सकता हैं इसके अलावा अहमदाबाद में आज न्यूनतम तापमान रहेगा |

About Post Author