इन 5 दोपहिया वाहनों का EICMA 2023 में रहा जलवा, जल्द भारत में होंगे लॉन्च

KNEWS DESK – EICMA 2023 में वाहन कंपनियों ने अपने-अपने वाहनों को पेश किया है| EICMA 2023 दोपहिया वाहन प्रेमियों के लिए काफी उत्साहजनक रहा है|क्योंकि इसमें कई मोटरसाइकिल और स्कूटर को उनके प्रोडक्शन या कांसेप्ट मॉडल के रूप में प्रदर्शित किया गया| जिनमें से कुछ भारत में पेश किये जाएंगे| आपको टॉप 5 ऐसे दोपहिया वाहनों के बारे में बतायेंगे जो EICMA में प्रदर्शित किया| जो भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे|

हीरो ज़ूम 160 और ज़ूम 125आर का ईआईसीएमए में अनावरण | मोटरबीम

रॉयल एनफील्ड हिमालयन इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट

जब नई हिमालयन 452 ने ग्लोबल लेवल पर लोकप्रियता बटोरीं, तो इसके साथ ही रॉयल एनफील्ड ने EICMA में ऑल-इलेक्ट्रिक हिमालयन कॉन्सेप्ट को भी प्रदर्शित किया| फिलहाल इस मोटरसाइकिल को विकसित किया जा रहा है और साथ ही साथ टेस्टिंग भी की जा रही है| रॉयल एनफील्ड ने इसके लॉन्च टाइमलाइन का खुलासा नहीं किया है| लेकिन ऑल-इलेक्ट्रिक रॉयल एनफील्ड के जल्द ही बाजार में आने की संभावना है|

हीरो ज़ूम 160

हीरो मोटोकॉर्प ने भी EICMA में एडवेंचर गियर से लैस ज़ूम 160 सहित कई आगामी प्रोडक्ट्स को प्रदर्शित किया| कंपनी के पहले मैक्सी स्कूटर में 160cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन है जो 14bhp पॉवर और 13.7Nm का टॉर्क जेनरेट करता है| यह भारत में अगले साल किसी भी समय लॉन्च हो सकती है|

अल्ट्रावायलेट F99

अल्ट्रावायलेट F99 अपने डिज़ाइन के साथ-साथ अपने प्रदर्शन से भी काफी चौंकाने वाला मॉडल है| EICMA में प्रदर्शित यह मोटरसाइकिल एक ट्रैक-ओनली मॉडल की तरह दिखती है, जो एक लिक्विड-कूल्ड इंजन से लैस है| यह बाइक 3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है और इसकी टॉप स्पीड 265 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है| कंपनी का दावा है कि F99 को 2025 में ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किया जाएगा, इसके भारत लॉन्च पर स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है|

कावासाकी निंजा Z500

EICMA में कावासाकी ने निंजा 500 और Z500 को पेश किया, जो कंपनी के नए 451cc पैरेलल ट्विन इंजन से लैस हैं| ये दोनों भारत में निंजा 400 को रिप्लेस करेंगे. इन्हें 400 और 650cc रेंज के बीच रखा जाएगा| इसके बारे में अधिक डिटेल्स का खुलासा बाद में होगा| कावासाकी भारत में अपनी पूरी रेंज को बिक्री करती है, निंजा 500 और Z500 को अगले साल की शुरुआत में भारत में लॉन्च किया जा सकता है|

होंडा CB650R और CBR650R

होंडा ने EICMA में CBR600RR और CB1000 हॉर्नेट के साथ 2024 650R रेंज का भी खुलासा किया| CB1000 के भारत में लॉन्च की ज्यादा संभावना नहीं है| CB650R और CBR650R भारत में लॉन्च किए जाएंगे, क्योंकि ये मोटरसाइकिलें भारत पहले से ही बेची जा रही हैं और इनके अपडेटेड मॉडल्स को भी यहां बेचा जाएगा|

About Post Author