FB-Insta चाहिए Ads फ्री तो देने पड़ेंगे इतने पैसे, US में लाइव हुई सर्विस

KNEWS DESK – आजकल सभी सोशल मीडिया साइट फेसबुक और इंस्टाग्राम पर Ad आने की वजह से काफी परेशान होते हैं| अब मेटा ने No ads सर्विस शुरू कर दी है|अगर आप फेसबुक और इंस्टाग्राम पर Ad नहीं देखना चाहते हैं तो अब आपको इसके लिए कंपनी को पैसे देने होंगे| कंपनी EU के आदेश को फॉलो करते हुए यूजर्स के लिए ये ऑप्शन लेकर आई है| कंपनी के इस ads फ्री वर्जन के लिए आपको कंपनी को पैसे देने होंगे|

Now Facebook and Instagram users will have to pay money

यूरोप में लाइव हुआ No Ads वर्जन 

मेटा ने No ads सर्विस शुरू कर दी है| लेकिन अभी No Ads वाला वर्जन केवल यूरोप में यूजर्स के लिए लाइव हो गया है| ट्विटर पर Matt Navarra ने भी इसके कुछ स्क्रीनशॉट शेयर किए हैं जिसमें मेटा यूजर्स  को फ्री वर्जन को सब्सक्राइब करने के लिए कह रही है|कंपनी के इस वर्जन को केवल 18 साल से ऊपर के लोग इस्तेमाल कर सकते हैं| मेटा आगे वर्जन को और भी देशों में पेश करेगी|

देना होगा इतना चार्ज 

फेसबुक और इंस्टाग्राम पर ऐड फ्री के लिए यूजर्स को हर महीने 9.99 डॉलर यानि करीब 832 रुपये देने होंगे| ये चार्ज वेब वर्जन के लिए है| वहीं, मोबाइल के लिए चार्ज 12.99 डॉलर यानि 1,082 रुपये है| फिलहाल इस कीमत पर आपके मेटा सेंटर से जुड़े सभी अकाउंट Ads फ्री हो जाएंगे| यानी आपको उनके लिए अलग से चार्ज पे नहीं करना है| लेकिन 1 मार्च 2024 के बाद सब्सक्राइबर को हर एडिशनल लिक अकाउंट के लिए एक्स्ट्रा फीस देनी होगी| हर एडिशनल अकाउंट के लिए यूजर्स को 6 डॉलर वेब पर और 8 डॉलर का भुगतान मोबाइल पर करना होगा| एड्स फ्री सर्विस 18 साल से ऊपर के लोगों के लिए है|

एडल्ट यूजर्स को देगी ये फीचर 

मेटा के द्वारा यूजर्स को दिखाया जाए प्रांप्ट में ये कहा जा रहा है कि कंपनी एक नई चॉइस यूजर्स को दे रही है क्योंकि आपके रीजन में कानून बदल गए हैं| मेटा ये चॉइस उन देशों के एडल्ट यूजर्स को देगी जहां ये फीचर लाइव हो चुका है| कंपनी आपसे Ads फ्री के लिए सब्सक्राइबर और फ्री के बीच एक ऑप्शन चुनने को कहेगी| आप अपने अनुसार कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं|

About Post Author