KNEWS DESK- जापानी ऑटो कंपनी Honda Cars India भारतीय बाजार में अपनी नई प्रीमियम Hybrid SUV लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने आने वाली Honda ZR-V e:HEV का पहला टीजर जारी कर दिया है। यह SUV 22 मई 2026 को भारत में दस्तक दे सकती है और इसे कंपनी की फ्लैगशिप SUV के तौर पर पेश किया जाएगा।

स्पोर्टी डिजाइन के साथ मिलेगी प्रीमियम फील
टीजर में नई Honda ZR-V e:HEV का फ्रंट लुक काफी आकर्षक नजर आया है। इसमें शार्प LED हेडलैंप्स और L-शेप DRLs दिए गए हैं, जो इसे मॉडर्न और स्पोर्टी लुक देते हैं।
https://www.instagram.com/reels/DYgq4dOp77R/
SUV में चौड़ी ग्रिल, चमकता हुआ Honda लोगो और कूपे स्टाइल रूफलाइन देखने को मिल सकती है। इसके अलावा रूफ रेल्स और बड़ा पैनोरमिक सनरूफ भी इसमें मिलने की उम्मीद है। ग्लोबल मॉडल की तरह भारतीय मॉडल में भी स्पोर्टी बंपर, हनीकॉम्ब एयर इनटेक और प्रीमियम डिजाइन एलिमेंट्स देखने को मिल सकते हैं।
साइज और रोड प्रेजेंस होगी दमदार
नई SUV का साइज भी काफी बड़ा और प्रीमियम होने वाला है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इसकी लंबाई 4,568 मिमी और व्हीलबेस 2,657 मिमी हो सकता है। ग्राउंड क्लीयरेंस – 180 मिमी, बूट स्पेस – 390 लीटर, 17 से 19 इंच तक के अलॉय व्हील्स मिलने की उम्मीद कंपनी इसे भारत में CBU मॉडल के तौर पर ला सकती है।
केबिन में मिलेंगे कई लग्जरी फीचर्स
नई Honda ZR-V e:HEV के इंटीरियर को काफी प्रीमियम बनाया जा सकता है। इसमें डुअल-टोन केबिन और नया डैशबोर्ड लेआउट देखने को मिल सकता है।

फीचर्स की बात करें तो इसमें मिल सकते हैं:
- बड़ी टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
- 10.2 इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले
- वायरलेस चार्जिंग
- डुअल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल
- पावर्ड फ्रंट सीट्स
- 12-स्पीकर Bose ऑडियो सिस्टम
- लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स
मिलेगा दमदार Hybrid इंजन

SUV में 2.0 लीटर 4-सिलेंडर स्ट्रॉन्ग Hybrid पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है। यह e-CVT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ आएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक यह इंजन करीब 180hp की पावर और 240Nm टॉर्क जनरेट कर सकता है। ग्लोबल मॉडल में यह SUV लगभग 8 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
कितनी हो सकती है कीमत?
भारत में Honda ZR-V e:HEV की संभावित एक्स-शोरूम कीमत 40 लाख से 50 लाख रुपये के बीच हो सकती है। लॉन्च के बाद इसका मुकाबला कई प्रीमियम Hybrid SUVs से देखने को मिलेगा।