भारत में BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी जल्द होगी लॉन्च, मिलेगी 475 किमी तक की रेंज

KNEWS DESK – भारत में लग्जरी इलेक्ट्रिक वाहनों का चलन तेजी से बढ़ रहा है| सभी लग्जरी इलेक्ट्रिक  वाहनों को काफी पसंद कर रहे हैं| इस सेगमेंट में बीएमडब्ल्यू की बाजार हिस्सेदारी 50% से ज्यादा है साथ ही कंपनी अपने लाइनअप में और अधिक विस्तार करने का प्रयास कर रही है|उम्मीद है कि कंपनी जल्द ही अपनी BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी भारत में लॉन्च करेगी|

BMW iX1 इलेक्ट्रिक एसयूवी

नई iX1, थर्ड जेनरेशन के आईसीई मॉडल X1 पर आधारित होगी, जिसे इसी साल लॉन्च किया गया था| इसे भारत में न तैयार करके सीबीयू रूट के तहत आयात किया जाएगा| iX1 का बाहरी डिज़ाइन कुछ मामूली बदलावों को छोड़कर X1 के समान ही रहेगा, जिसमें सिग्नेचर बीएमडब्ल्यू ट्विन-किडनी फॉक्स ग्रिल, क्लोज्ड नोज ग्रिल, री डिज़ाइन किए गए एलईडी हेडलाइट्स और नए अलॉय व्हील्स शामिल हैं| साथ ही  इसके बाहरी हिस्से में कुछ ब्लू एक्सेंट देखने को मिलेंगे|

पावरट्रेन 

भारत-स्पेक BMW iX1 में FWD सेटअप के साथ सिंगल फुल-लोडेड xDrive30m वेरिएंट मिल सकता है| इसमें लगा सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर सेटअप 64.78 kWh के लिथियम-आयन बैटरी पैक से जुड़ा है| इसे एक बार चार्ज करने पर 475 किमी तक की रेंज मिलती है| इसमें लगा इलेक्ट्रिक मोटर 201 बीएचपी पॉवर और 250 एनएम टॉर्क जेनरेट करता है| iX1 के साथ स्टैंडर्ड 11kW AC चार्जर मिलेगा, जो बैटरी को 0 से 100 प्रतिशत तक पूरी तरह से रिचार्ज करने में 6.5 घंटे का समय लेता है| यह बैटरी 130kW तक DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे केवल 29 मिनट में बैटरी को 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है| यह कार केवल 8.6 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है|

फीचर्स 

BMW iX1 में 10.25 इंच का इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, बीएमडब्ल्यू मैट्रिक्स एलईडी हेडलाइट्स सहित कई अन्य फीचर्स मिलेंगे| इसके बारे में अधिक जानकारी इसके लॉन्च के बाद सामने आएगी| कीमत के लिहाज से इसका मुकाबला किआ ईवी 6 से हो सकता है, जिसमें 600 km से अधिक की रेंज मिलती है|

About Post Author