भारत की एक ऐसी रहस्यमयी जगह जहां लोग गायब हो जाते है और थम जाता है वक़्त, क्या है इसका रहस्य

KNEWS DESK–  एक ऐसी जगह जिसे पृथ्वी का स्वर्ग कहते है जहां उम्र थम जाती है इस जगह पर आम इंसान का जाना संभव नहीं है यहां पर सिर्फ योगी और सिद्ध लोग ही जा पाते है अगर कोई भी इस जगह जाता है तो वह लापता हो जाता है| अरुणाचल प्रदेश की इस घाटी में अगर कोई गया तो लौटकर नहीं आता. इसे दुनिया का दूसरा बरमूडा ट्रायंगल भी कहा जाता है| यहां से गुजरने वाले जहाज या विमान कभी वापस नहीं आए हैं वे सब इस ट्रायंगल में समा गए और न ही आज तक किसी को उनके गायब होने की वजह पता है माना यह जाता है कि इस घाटी का संबंध अंतरिक्ष की किसी दुनिया से है।

यह खतरनाक और रहस्यमयी जगह तिब्बत और अरुणाचल प्रदेश की सीमा पर मौजूद है, जिसका नाम है ‘शांगरी ला घाटी’। इस घाटी के रहस्यों के बारे में आज तक पता नहीं लगाया जा सका है। बताया जाता है कि इस खतरनाक जगह पर अगर कोई जाता है तो उसका वापस लौटना नामुमकिन होता है कई मान्यताओ के अनुसार यह दूसरी दुनिया का हिस्सा है जहा वक़्त रुक जाता है और यह से वापस आना नामुमकिन  हो जाता है इस जगह को लोग बहुत ही पवित्र मानते है कई किताबों में इस घाटी के रहस्य के बारे में लिखा है सभी ने अपनी किताबों में घटी की खूबसूरती और पवित्रता के बारे में बताया है और यहां से वापस न लौटने के बारे में भी विस्तार से बताया है जिसके कई कारण भी बताएं है| तिब्बती विद्वान युत्सुंग की मानें तो इस घाटी का संबंध किसी और लोक से है। युत्सुंग खुद वहां जाने का दावा करते हैं। उन्होंने बताया कि वहां उन्हें ना सूर्य का प्रकाश मिला और ना चन्द्रमा की रौशनी। चारों ओर केवल एक अजीब सा दुधिया प्रकाश फैला था और एक अलग तरह की खामोशी पसरी थी।

About Post Author