कुत्ते की सैलरी सुनकर लोग हुए हैरान, बोले हमसे अच्छा तो कुत्ता, ख़बर पढ़कर हो जाएंगे हैरान

अजब-गजब : आजकल लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए नौकरी करते हैं| आज तक आप लोगों ने सिर्फ इंसानों को रोजगार करते देखा है| बात की जाए अगर विज्ञान की तो विज्ञान इतना विकसित हो गया है कि इसके जरिए अब कुछ दफ्तरों में तो रोबोट भी वर्क करते हैं लेकिन शायद आप पहली बार किसी जानवर को नौकरी करते देखंगे| जी हां, आप ये बात सुनकर काफी हैरान होंगे कि दुनिया में एक ऐसी अनोखी कंपनी है जिसने कुत्ते को नौकरी पर रखा है वो भी अच्छा-खासा वेतन देकर| चलिए हम आपको बताते हैं, ये कौन सी कंपनी है..?, आखिर कुत्ता काम क्या करता है…?, कुत्ते की सैलरी क्या है…?

जानकारी के अनुसार, यह मामला चीन के गुआंगडोंग का है| कंपनी का नाम पेट सप्लाईज है जिसके जरिए कुत्ता रोजगार है| यह खबर तब वायरल हुई जब इसी सैलरी स्लिप कंपनी ने सोशल मीडिया पर शेयर की| शेयर पोस्ट को देखकर मीडिया यूजर्स भी एक जानवर को सैलरीड एम्प्लॉयी के तौर देखकर शोक्ड हो गए| जानवरों के लिए उत्पाद बनाने वाली एक कंपनी ने एक कुत्ते को जॉब पर रखा|जानकारी के अनुसार, कुत्ते को सिक्योरिटी कैप्टन की पोस्ट दी गई है, जिसके लिए उसको हर महीने 35 हजार रुपये सैलरी दी जाती है|

इस कुत्ते की फरवरी महीने की सैलरी स्लिप सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई है|वैसे तो कुत्ते को हर महीने ही पूरी सैलरी मिलती है लेकिन फरवरी महीने में उसकी 1200 युआन काटे गए थे|इसका कारण यह है कि उसने कंपनी की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचाया था|

ये स्पेशल कुत्ते का नाम बिग ब्यूटी है, जो कि यहां सात साल से काम कर रहा है| सैलरी के साथ-साथ उसे अच्छा खाना भी खिलाया जाता है| हालांकि इस कंपनी में कुछ अन्य जानवरों को भी रखा गया है, लेकिन सैलरी सिर्फ बिग ब्यूटी को ही  मिलती है|आपको बता दें कि फर्म में पहले काम कर रहे एक डोरमैन यह पालतू कुत्ता था|उसकी मौत के बाद कंपनी ने उसके कुत्ते को नौकरी पर रख लिया|अब यह कुत्ता दरवाजे पर ध्यान देता है और नए उत्पाद के ट्रायल और चूहे पकड़ने का काम करता है|

About Post Author