Burger King:बर्गर किंग के कर्मचारी ने कूड़ेदान में फेके हुए फ्रेंच फ्राइज किए सर्व, मेजर हुआ गिरफ्तार

KNEWS DESK- बाहर का खाना सभी को पसंद होता है| अब तो अधिकतर लोग ऑनलाइन फास्ट फूड ऑर्डर करके खाना ज्यादा पसंद करते हैं लेकिन क्या बाहर से मंगाए गए खाने पर विश्वास किया जा सकता है?…हाल ही में अमेरिका दक्षिण कैरोलिना में बर्गर किंग के किसी एक कर्मचारी द्वारा खाने के साथ छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। दरअसल, उस कर्मचारी ने कचरे में फेके हुए फ्रेंच फ्राइज कस्टमर को सर्व किए हैं|

सोमवार को 39 वर्षीय जैमे क्रिस्टीन मेजर पर खाने के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया था|जैमे क्रिस्टीन ने कूड़ेदान से फ्रेंच फ्राइज को उठाया और जहां ताजा पके हुए फ्रेंच फ्राइज रखे थे वहीं कंटेनर में डाल दिया| उसके ऊपर से फिर से पके हुए फ्रेंच फ्राइज डाल दिया|

केंद्रीय पुलिस विभाग ने 9 जुलाई को फास्ट फूड ज्वाइंट में इस घटना के बारे में बताया| घटनास्थल पर, उन्होंने दो महिलाओं को बर्गर किंग के कर्मचारियों पर चिल्लाते हुए, उन्हें धमकी देते हुए और अपशब्दों का इस्तेमाल करते हुए देखा|

पुलिस ने आउटलेट को बताया कि जब महिलाओं ने अधिकारियों के अनुरोध पर शांत होने से इनकार कर दिया, तो उन दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया और उन पर खराब आचरण का आरोप लगाया गया|

दो दिन बाद, बर्गर किंग मुख्यालय ने पुलिस को फोन किया और उन्हें बताया कि मेजर ने उन्हें कूड़ेदान से फ्राइज सर्व किए थे| अब मेजर को हिरासत में ले लिया गया है और उन पर जानबूझकर खाने के साथ छेड़छाड़ करने का मामला दर्ज किया गया है|

About Post Author