श्रद्धा कपूर ने मराठी लुक में लूटी लाइमलाइट, कजिन भाई-भाभी के बेबी शॉवर में जमकर लगाए ठुमके

KNEWS DESK – पद्मिनी कोल्हापुरे और प्रदीप शर्मा के बेटे प्रियांक शर्मा और उनकी पत्नी शज़ा मोरानी जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं| हाल ही में कपल की बेबी शॉवर सेरेमनी हुई थी| इस दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर भी अपने कजिन ब्रदर की खुशियों में शामिल होती हुई नजर आईं| एक्ट्रेस ने फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था जिसमें वो बेहद प्यारी लग रही थी| इस खास मौके की कई तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

Shraddha Kapoor: वेस्टर्न लुक में श्रद्धा कपूर ने लूटी महफिल, फैंस बोले  बेहद गॉर्जियस - Shraddha Kapoor spotted in western look in jeans t shirt  jacket

प्रियांक-शजा के फंक्शन में नजर आईं श्रद्धा कपूर

प्रियांक शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम पर तस्वीरों की एक सीरीज पोस्ट की है जिसमें न केवल श्रद्धा कपूर बल्कि प्रियांक की मां, पद्मिनी कोल्हापुरे और शाज़ा मोरानी की बहन ज़ोआ भी शामिल नजर आ रही हैं| एक तस्वीर में श्रद्धा कपूर को प्रियांक और शजा को एक साथ पोज देते हुए देखा जा सकता है| बेबी शॉवर के मौके पर शज़ा और प्रियांक ने शाइनी पिंक कलर के आउटफिट पहने थे| मॉम टू बी शजा अट्रैक्टिव ज्वैलरी के साथ साटन की साड़ी में अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई नजर आईं| वहीं प्रियांक ने भी ट्विनिंग करते हुए कुर्ता-पायजामा पहना था|

ट्रेडिशनल लुक में बेहद प्यारी लगीं श्रद्धा कपूर

वहीं श्रद्धा कपूर ने अपने कजिन ब्रदर और भाभी की गोदभराई फंक्शन के लिए ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था| श्रद्धा ने लेमन कलर की अनारकली ड्रेस पहने हुई थी और वे काफी प्यारी लग रही थीं| उन्होंने अपनी नाक में नथ, झुमका और बालों का जूड़ा बनाकर अपना लुक कंप्लीट किया था| इस दौरान एक्ट्रेस ने जमकर ठुमके भी लगाए| इसकी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है|

शज़ा और प्रियांक ने 2021 में शादी की थी| उन्होंने फरवरी 2021 में कोर्ट में शादी की और फिर मार्च 2021 में मालदीव में एक क्रिश्चियन स्टाइल में वेडिंग सेरेमनी होस्ट की थी|

वर्कफ्रंट

श्रद्धा कपूर फिलहाल  ‘स्त्री 2’ की शूटिंग में बिजी हैं| हाल ही में उन्होंने अपकमिंग फिल्म के लिए अपने लुक की एक झलक शेयर की थी|

यह भी पढ़ें –  ऋतिक रोशन की फाइटर के थीम सॉन्ग ‘हीर आसमानी’ का टीजर हुआ जारी, जानिए कब रिलीज होगा पूरा गाना

About Post Author