‘एनिमल’ की सक्सेस के बाद बर्फीली जगह पहुंचीं रश्मिका मंदाना, अपने पोज के चलते हुईं ट्रोल

KNEWS DESK- बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना की फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया है| फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक 400 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है| इसी बीच अब रश्मिका मंदाना का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक्ट्रेस जमकर मस्ती करती हुई नजर आईं| रश्मिका मंदाना का ये वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है|

मशहूर एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में रहती हैं| इन दिनों रश्मिका मंदाना फिल्म ‘एनिमल’ की सक्सेस को एन्जॉय कर रही हैं| इसी बीच एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें रश्मिका मंदाना खूब मस्ती करती हुई नजर आ रही हैं| कश्मीर का ये वीडियो रश्मिका मंदाना ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है| इस वायरल हो रहे वीडियो में रश्मिका मंदाना बेहद सुन्दर लग रही हैं| रश्मिका मंदाना के इस क्यूट लुक की फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं|

रश्मिका मंदाना के इस नए वीडियो पर जहां लोग काफी तारीफ कर रहे हैं तो वहीं कुछ लोग एक्ट्रेस को ट्रोल भी कर रहे हैं| लोगों को रश्मिका मंदाना के बैठने का स्टाइल बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रहा है| इसको लेकर यूजर्स कमेंट के जरिये अपनी राय दे रहे हैं| हालांकि कई यूजर्स एक्ट्रेस की खूबसूरती की तारीफ भी कर रहे हैं|

About Post Author