अंकिता भंडारी हत्याकांड मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने सीबीआई के निर्देशों का पालन करने और नार्को टेस्ट के लिए तैयार होने की बात कही है। देहरादून में सीबीआई कोर्ट पहुंचने के दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में यह बयान दिया।
Knews Desk- अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े मामले में पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ आज सीबीआई कोर्ट पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह जांच एजेंसी की हर आज्ञा का पालन करेंगे। उन्होंने नार्को टेस्ट के लिए भी तैयार होने की बात कही।
सुरेश राठौड़ ने स्पष्ट किया कि सीबीआई की ओर से जो भी निर्देश दिए जाएंगे, वह उनका पालन करेंगे। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा, “मैं सीबीआई की हर आज्ञा का पालन करूंगा। मैं नार्को टेस्ट के लिए तैयार हूं।”