यूपी MLC चुनाव: दोपहर 2 बजे तक 40.87% मतदान, बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड में सबसे ज्यादा वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन-2026 में शुक्रवार को दोपहर 2 बजे तक कुल 40.87 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, उत्तर प्रदेश के कार्यालय की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान प्रतिशत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों के मुकाबले अधिक रहा।

Knews Desk– जारी आंकड़ों के मुताबिक, स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में आगरा खंड में सबसे अधिक 32 प्रतिशत मतदान हुआ। इसके बाद मेरठ खंड में 30.38 प्रतिशत, वाराणसी खंड में 28.59 प्रतिशत, लखनऊ खंड में 27.53 प्रतिशत और इलाहाबाद-झांसी खंड में 26.30 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।

शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में बरेली-मुरादाबाद खंड 59.17 प्रतिशत मतदान के साथ सबसे आगे रहा। वाराणसी खंड में 57.97 प्रतिशत, गोरखपुर-फैजाबाद खंड में 56.32 प्रतिशत, आगरा खंड में 48.20 प्रतिशत, मेरठ खंड में 46.66 प्रतिशत और लखनऊ खंड में 36.50 प्रतिशत मतदान हुआ।

निर्वाचन कार्यालय की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे तक सभी 11 निर्वाचन क्षेत्रों का कुल मतदान प्रतिशत 40.87 रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *