Animal Trailer : रणबीर कपूर की फिल्म एनिमल के ट्रेलर की रिलीज डेट का हुआ ऐलान, जानिए कब होगा जारी

KNEWS DESK – बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म एनिमल दिसम्बर में रिलीज होने वाली है| फिल्म का फैन्स बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं|हाल ही में फिल्म का टीजर दुबई के बुर्ज खलीफा पर रिलीज किया गया था| अब मेकर्स ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए फाइनली ‘एनिमल’ के  ट्रेलर की रिलीज डेट अनाउंस कर दी है| आपको बताते हैं कि रणबीर कपूर की एनिमल का ट्रेलर किस दिन रिलीज होगा|

Animal Trailer: animal trailer release on this date sandeep reddy vanga and  ranbir kapoor share post | बॉलीवुड News, Times Now Navbharat

 

कब रिलीज होगा ट्रेलर 

संदीप रेड्डी वांगा के डायरेक्शन में बनी और रणबीर कपूर स्टारर फिल्म ‘एनिमल’ इस साल की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है|  संदीप रेड्डी वांगा ने फैंस को गुड न्यूज देते हुए सोमवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फाइनली ‘एनिमल’ के ट्रेलर की रिलीज डेट का खुलासा कर दिया| उन्होंने रणबीर कपूर के साथ अपनी एक मोनोक्रोमैटिक तस्वीर शेयर करते हुए ‘एनिमल’ की ट्रेलर रिलीज डेट अनाउंस की है| उन्होंने लिखा, “23 नवंबर को ट्रेलर|” वहीं ‘एनिमल’ की ट्रेलर रिलीज डेट की अनाउंसमेंट होते ही फैंस की एक्साइटमेंट भी बढ़ गई है|

बुर्ज खलीफा पर जारी हुआ था टीजर

हाल ही में दुबई में बुर्ज खलीफा पर एनिमल का टीजर जारी किया गया था| इस खास पल के लिए रणबीर कपूर और बॉबी देओल भी पहुंचे थे| दुनिया की सबसे बड़ी इमारत पर ‘एनिमल’ का टीजर देख रणबीर और बॉबी हैरान नजर आए थे| वहीं रणबीर कपूर ने तो इस स्पेशल मोमेंट को अपने फोन के कैमरे भी भी कैद कर लिया था|

कब होगी रिलीज

एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी ने अहम रोल प्ले किया है| ये फिल्म पहले 11 अगस्त को रिलीज होने वाली थी लेकिन पोस्ट प्रोडक्शन की वजह से इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई थी| अब ये फिल्म  1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी|

About Post Author