मुख्यमंत्री योगी ने किया पूर्व राज्यपाल रामनाईक की पुस्तक का विमोचन

कर्मयोद्धा नाम से लिखी है पुस्तक

लखनऊ- प्रदेश के पूर्व राज्यपाल राम नाईक की पुस्तक का आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विमोचन किया। सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक ये कार्यक्रम आज लोकभवन में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी सहित प्रदेश के कई बड़े नेता शामिल हुये। आपको बताते चलें कि ये पुस्तक रामनाइक के अपने जीवन पर आधारित बताई जा रही है, जिसमें उनके जीवन में आये विभिन्न उतार  चढ़ावों का वर्णन है।

ह्रदय नारायण दीक्षित की पुस्तक का भी विमोचन

सूत्र बताते हैं कि आज सीएम योगी ने न सिर्फ पूर्व राज्यपाल की पुस्तक का विमोचन किया बल्कि आज ही उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष हद्य नारायण दीक्षित की किताब का भी विमोचन किया गया। आपको बताते चलें कि ये पुस्तक 10 खंडों में लिखी गयी है। इस पुस्तक में दशकों पुरानी भारत की परम्परा, साहित्य, वेद पुराण और राजनीति का समागम है। विधानसभा अध्यक्ष हृदय नारायण दीक्षित अब तक 32 पुस्तकें लिख चुके हैं। इस मौके पर संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना, अपर मुख्य सचिव अवनीश अवस्थी,  समेत अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

About Post Author