चंद्रयान-3: ISRO ने साझा की नई खुशखबरी,26.24 फीट दौड़ चुका रोवर

 KNEWS DESK- ISRO ने नई खुशखबरी साझा की है। चंद्रयान-3 को लेकर ISRO ने बीते शुक्रवार को एक बड़ा अपडेट दिया है। ISRO ने बताया है कि चंद्रयान-3 चंद्रमा पर उतरने के बाद रोवर लैंडर से बाहर निकलकर लगभग 8 मीटर 26.24 फीट की दूरी तय कर चुका है। ISRO ने ट्वीट कर बताया है कि लैंडर और प्रोपल्शन मॉड्यूल सही तरह से काम कर रहा है।

आपके बता दें कि का रोवर लैंडर से बाहर आने के बाद चांद की सतह पर करीब 8 मीटर 26.24 फीट चल चुका है। ये खुशखबरी ISRO ने ट्वीट करके दी है। रोवर पर 2 पेलोड हैं। पहला लेजर प्रेरित ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप है। जो तत्व संरचना का अध्ययन करेगा। जैसे मैग्नीशियम, अल्यूमीनियम, सिलिकॉन, पोटेशियम, कैल्शियम, टिन व लोहा। इनकी खोज लैंडिंग साइट के आसपास चांद की सतह पर की जाएगी।

खनिजों की खोज करेंगा चंद्रयान-3

जानकारी के लिए बता दें कि दूसरा पेलोड अल्फा पार्टिकल एक्स-रे स्पेक्ट्रोमीटर है। जो चंद्रमा की सतह पर मौजूद रसायनों की मात्रा और गुणवत्ता का अध्ययन करेगा। खनिजों की भी खोज करेंगे। आज सुबह इसरो ISRO की तरफ से लैंडर से बाहर निकलते रोवर का वीडियो शेयर किया है।

About Post Author