सीएम योगी के जनसंख्या वाले बयान पर अखिलेश यादव ने साधा निशाना,कहा-अपने विभाग पर नहीं रहा भरोसा

KNEWS DESK- आज पूरे देश में अगस्त क्रांति दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर कई कार्यक्रमों का आयोजन  किया गया है।लखनऊ में सपा कार्यालय के लोहिया सभागार में एक कार्यक्रम का आयोजन रखा गया है । सपा प्रमुख अखिलेश यादव अगस्त क्रांति दिवस के मौके पर यहां पहुंचे और उन्होंने अगस्त क्रांति के महनायकों को याद किया है। अखिलेश ने इशारों में भाजपा पर निशाना साधा है।

आपको बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव अगस्त क्रांति दिवस पर आयोजित कार्यक्रम के दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा है कि आज पूरा देश अगस्त क्रांति के महनायकों को याद कर रहा है।  अखिलेश ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के आह्वान पर अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन की शुरूवात हुई थी। इस खास मौके पर हम उन सभी नेताओं को याद करते हैं। उन्होंने आगे कहा ‘साथ ही साथ उन तमाम शहीदों को याद करते हैं। जिनकी बदौलत हमें यह देश आजाद मिला है।  इस दौरान अखिलेश ने इशारों में भाजपा पर निशाना साधा और कहा ‘राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, स्वतंत्रता सेनानियों और खासतौर पर  लोगों ने जो सपने देखे थे। वह सपने आज भी अधूरे हैं।  उन्होंने आगे कहा ‘गांधी जी और समाजवादियों ने जो सपने देखे थे। उन्हें पूरा करने के लिए वह लगातार काम करते रहेंगे। उन्होंने ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि इन लोगों ने भारत छोड़ो आंदोलन का विरोध किया था।

बात आबादी की नहीं…रोजगार देने का था-अखिलेश

जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसंख्या वाले बयान पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पलटवार किया है। यादव ने कहा कि सवाल ये था कि नई पॉलिसी लाई जा रही है। वर्ष  2017 से 2022 तक 15 साल तक की उम्र के बच्चों के भविष्य और रोजगार के लिए सरकार ने क्या कदम उठाएं हैं। अखिलेश ने एक बार फिर सवाल करते हुए कहा है कि क्या नेशनल एजुकेशन पॉलिसी के तहत उनका भविष्य बेहतर हो सकता है। अपनी बात को साफ करते हुए अखिलेश ने कहा कि सवाल आबादी का नहीं बल्कि रोजगार देने का था। इस पर CM योगी बेरोजगारी दर बताने लगते हैं। उनसे नौकरी की क्या उम्मीद लगाई जा सकती है।

अमेरिका कंपनी को 300 करोड़ कर रहे भुगतान…अपने विभाग पर नहीं रहा भरोसा

बता दें कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव निशाना साधते हुए बोले कि मुख्यमंत्री योगी अदित्यनाथ खुद अपने ही राज्य के वित्त विभाग की नहीं सुन रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि CM योगी UP की अर्थव्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अमेरिका की कंपनी को 300 करोड़ का भुगतान कर रहे हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि ऐसा कर CM योगी यह बता रहे हैं कि उन्हें अपने मंत्री, विभाग, नीति आयोग किसी पर भी विश्वास नहीं  है।

About Post Author