कश्मीरा शाह ने कोमल रानी पर कसा तंज? बोलीं- ‘किसी बॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया’

कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक की पत्नी और एक्ट्रेस कश्मीरा शाह एक बार फिर चर्चा में आ गई हैं। दरअसल, हाल ही में कश्मीरा शाह को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान उन्होंने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बात की। साथ ही वह गोविंदा की को-स्टार कोमल रानी स्वर्णकार पर तंज कसती नजर आईं।

Knews Desk – मंगलवार को कश्मीरा शाह मुंबई एयरपोर्ट पर नजर आईं, जहां फोटोग्राफर ने उनसे उनके ट्रैवल प्लान के बारे में पूछा। एक्ट्रेस ने बताया कि वह एक नए प्रोजेक्ट के लिए यूरोप के ग्रीस जा रही हैं। लेकिन साथ ही उन्होंने गोविंदा की कथित गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार पर भी तंज कसा।

कश्मीरा शाह ने पैपराजी को बताया कि वह एक आने वाले प्रोजेक्ट के लिए ग्रीस जा रही हैं, जिसमें वह एक्टर और डायरेक्टर दोनों की भूमिका निभाएंगी। उन्होंने कहा, ‘खास बात यह है कि यह प्रोजेक्ट इंडिपेंडेंट है। न तो मेरे पति (कृष्णा अभिषेक) ने इसे फाइनेंस किया है और न ही किसी बॉयफ्रेंड ने।’ ये बोलकर वह हंस पड़ीं। उन्होंने आगे कहा, ‘हम बाहर की फिल्में करते हैं भाई, घर की नहीं।’ कश्मीरा की इन बातों ने खासकर उनके बॉयफ्रेंड वाले जिक्र ने तुरंत सबका ध्यान खींचा। इसके बाद से लोगों ने गोविंदा और कोमल रानी स्वर्णकार के कथित रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच इसे एक तंज के तौर पर देखा।

कश्मीरा ने फैंस को दी थी नसीहत

इससे पहले कश्मीरा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें उन्होंने सुनीता आहूजा की तरफ से स्टैंड लेते हुए फैंस से अपील की कि ऐसे लोगों को पूजना बंद करें, जो अपनी पत्नी को छोड़कर कम उम्र की लड़कियों के साथ घूमना पसंद करते हैं।

एक्ट्रेस ने लिखा था, ‘मुझे यकीन नहीं हो रहा कि लोग एक ‘मिस्ट्री वुमन’ को इतना ग्लैमराइज कर रहे हैं और उसके बारे में पोस्ट कर रहे हैं। घर तोड़ने वालों को महिमामंडित करना बंद करो और उन आदमियों को पूजना बंद करो जो अपनी वफादार पत्नियों को छोड़कर कम उम्र की महत्वाकांक्षी लड़कियों के पीछे भागते हैं। बहुत ही घटिया है। हमारे लोगों से ज्यादा समझदारी और नैतिकता की उम्मीद है। प्लीज ये पागलपन बंद करो।’

गोविंदा और कोमल रानी के कथित अफेयर की अफवाहें

बता दें कि बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और कोमल के बीच कथित अफेयर की चर्चा सबसे पहले इस साल की शुरुआत में हुई, जब उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ देखा गया। वहीं, पब्लिकली साथ दिखने से इन अफवाहों को और हवा मिली।

बाद में सुनीता ने इन खबरों पर प्रतिक्रिया देते हुए कोमल को गोविंदा की शुगर डैडी कहा और कहा कि उन्हें शर्म आनी चाहिए। साथ ही यह भी कहा कि कोमल की उम्र लगभग उनकी बेटी टीना जितनी ही है।

गोविंदा ने अफेयर की खबरों को किया खारिज

हालांकि, गोविंदा ने कोमल के साथ अफेयर की खबरों को हमेशा नकारा है। उन्होंने कहा है कि उनका साथ दिखना उनके काम के रिश्ते और उनकी आने वाली फिल्म ‘रूपा’ से जुड़ा है। उन्होंने पहले भी कहा है कि अगर कोई अफेयर होता भी, तो यह उनका पर्सनल मामला होता और इसमें किसी और को दखल देने की जरूरत नहीं होती।

कोमल ने भी इन अफवाहों पर जवाब देते हुए कहा है कि उनका साथ में बाहर जाना फिल्म और काम की वजह से है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *