गांधी शताब्दी अस्पताल से शुरू हुआ मिशन इन्द्रधनुष, गर्भवती महिलाओं और बच्चों का होगा टीकाकरण

उत्तराखंड, देहरादून : गर्भवती महिलाओं और बच्चों के टीकाकरण की शुरूआत आज से हो गयी है। मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण शुरू किया गया है। यह शहर के गांधी शताब्दी अस्पताल में शुरू किया गया है। इसके तहत गर्भवती महिलाओं और बच्चों का यू विन पोर्टल में रजिस्ट्रेशन भी किया जायेगा। इस डेटा को पोर्टल मे सुरक्षित रखा जायेगा। जिसे कभी भी जरूरत पड़ने पर डाउनलोड किया जा सकेगा। मिशन इन्द्रधनुष के तहत ऐसी गर्भवती महिलाओं और पांच साल तक के बच्चों के टीका लगाया जायेगा जो टीके लगाने से रह गये हैं।

 

 

तीन चरणों में होगा मिशन इन्द्रधनुष 

ऐसी गर्भवती महिलाएं और बच्चे जो टीके से वंचित रह गए हैं। उनका आज से मिशन इन्द्रधनुष के तहत टीकाकरण किया जायेगा। टीकाकरण करने के बाद गर्भवती महिला व बच्चे का टीकाकरण कार्ड भी बनाया जायेगा। यह डिजिटल रूप में यू विन पोर्टल में सेव रखा जायेगा। जिसे कभी भी डाउनलोड किया जा सकता है। यह मिशन तीन चरणों में पूरा होगा। पहला चरण सात अगस्त यानी आज से 12 अगस्त तक चलेगा। वहीं दूसरा चरण आगामी सितंबर माह की 11 से 16 तारीख तक चलेगा। अंतिम तीसरा चरण अक्टूबर 9 से 14 तक चलेगा। मिशन इन्द्रधनुष को लेकर जिला प्रतिरक्षक अधिकारी डा. वंदना सेमवाल ने बताया कि इस मिशन में पांच वर्ष तक के बच्चों जिनकी संख्या 5557 है का और 1890 गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण होना है।

About Post Author