पाकिस्तान गई अंजू ने नसरुल्लाह से किया निकाह, इस्लाम कबूल कर नाम भी बदला

KNEWS DESK… फेसबुक फ्रेंड से मिलने हिन्दुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू ने अब वहां धर्म परिवर्तन कर अंजू से फातिमा बन गई है। उसने धर्म परिवर्तन कर अपने दोस्त नसरुल्लाह से निकाह कर लिया है।अंजू और नसरुल्लाह की शादी दीर अपर के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में हुई।

दरअसल आपको बता दें कि फेसबुक पर हुई दोस्ती प्यार में बदलने के बाद उत्तर प्रदेश की रहने वाली महिला अंजू पाकिस्तान अपने से प्यार से मिलने के जा पहुंची। जहां पर उसने आज नसरुल्लाह से निकाह कर है। बताया यह भी जा रहा है कि अंजू ने निकाह करने के बाद इस्लाम कबूल करने के साथ-साथ नाम भी बदल लिया है। जानकारी मिल रही है कि अंजू ने अपना नाम फातिमा रख लिया है। जानकारी के अनुसार बता दें कि अंजू औक नसरुल्लाह ने निकाह डियर अपर की जिला अदालत में किया है।

नसरूल्लाह ने निकाह से किया इंकार

जानकारी के लिए बता दें कि निकाह के बाद दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें अंजू उर्फ फातिमा बुर्का पहने नजर आ रही है। इस बारे में नसरुल्लाह ने मीडिया से बात करते हुए कहा है कि हम दोनों ने निकाह कर लिया है। हम दोनों सुरक्षा के लिए कोर्ट गए हुए थे। अंजू मेरा बेस्ट फ्रेड़  है। अगर अंजू कहेगी तो निकाह करूंगा, नहीं तो निकाह नहीं करूंगा। कोर्ट से हमें सुरक्षा मिल गई है।  बता दें कि अंजू का पाकिस्तान वीजा  4 अगस्त को खत्म हो जायेगा।

पाकिस्तानी मीडिया पर दोनों के निकाह के किए जा रहे दावे

गौरबतल हो कि पाकिस्तानी मीडिया में लगातार दावे किए जा रहे हैं कि अंजू ने नसरुल्लाह से शादी कर ली है। अंजू ने अपना धर्म और नाम बदल लिया है। साथ ही दोनों की निकाह का सर्टिफिकेट भी मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। अब इस मामले को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं कि अगर अंजू ने नसरुल्लाह से निकाह नहीं किया है तो दोनों को सुरक्षा की जरूरत क्यों है। पाकिस्तानी मीडिया निकाह का दावा क्यों कर रहा है? अगर दोनों ने निकाह कर लिया है तो नसरुल्ला झूठ क्यों बोल रहा है।

शादीशुदा है पहले से अंजू

अब दोनों के निकाह करने की खबर सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। अंजू पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के आदिवासी जिले ऊपरी दीर में नसरुल्लाह से मिलने गई थीं। बता दे कि अंजु की पहले भी शादी हो चुकी है। जिससे उनके दो बच्चे है। जिनमें एक 15 साल की बेटी और छह साल का बेटा है।

यह भी पढ़ें… नसरूल्लाह से मिलने उत्तर प्रदेश की अंजू पहुंची पाकिस्तान,जानिए क्यों?