सिर्फ चुनाव के समय आती है महिलाअेां की याद: भाजपा

देहरादून। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आशा नौटियाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही महिलाओं की याद आती है। नौटियाल ने कहा की जैसे ही चुनाव नजदीक आते है। तभी कांग्रेस को महिलाओं के सशक्तिकरण और महिलाओं से संबंधित सारी यादे सिर्फ चुनाव के समय ही याद आती है साथ ही चुनाव को नजदीक आते देख कांग्रेस महिलाओं के हित का राग अलापने लगती है।

नौटियाल ने गुरुवार को पत्रकारों से वार्ता करते आशा ने महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष के बयानो पर भी पलटवार किया। नौटियाल ने धामी सरकार की प्रशंसा करते हुए कहा कि प्रदेश की धामी सरकार महिलाओं को अधिक से अधिक रोजगार के मौके देकर महिलाओं को आर्थिक के साथ ही सामाजिक रूप से सशक्त करने का बेहतरीन काम कर रही है। भाजपा महिलाओं के हित के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। भाजपा सरकार मे मात्र शक्ति के हित हमेशा सुरक्षित रहते है। जबकि इसके विपरीत कांग्रेस को सिर्फ चुनाव के समय ही महिलाओं की याद आती है।

आशा ने कहा कि उत्तराखंड की आधी आबादी को आरक्षण देने का काम भाजपा सरकार ने किया है। साथ ही हमारी सरकार ने उत्तराखंड की महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य भी रखा है। प्रदेश सरकार द्वारा 282 करोड़ रुपये नंदा गौरा योजना और अंत्योदय परिवारों की महिलाओं को देखकर उनके  चूल्हे की चिंता को खत्म करने का काम किया है। महिलाओं को साल मे तीन सिलेंडर फ्री देकर सरकार ने गरीब महिलाओं की सहायता कि है।

महिलाओं को पचास फीसदी आरक्षण देने से महिलाएं गांव की पंचायत मे निर्वाचित होकर सरकार को चलाने मे अपना कुशल नेतृत्व प्रदान कर रही है। आशा नौटियाल ने कहा की अंकिता भण्डारी हत्याकांड पर धामी सरकार ने कठोर करवाई है जिससे की जनता पूरी तरह से संतुष्ट है।