मुशफिकुर रहीम ने सहवाग और अज़हर का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

sports desk, मुशफिकुर रहीम ने बांग्लादेश के लिए अपने बल्ले से इतिहास रच दिया| मुशफिकुर रहीम ने आयरलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में 60 गेंद पर अपने वनडे करियर का नौंवा और सबसे तेज़ शतक जड़ दिया| रहीम ने 14 चौके और 2 छक्के लगाए| बांग्लादेश की पारी की आखिरी गेंद पर रहीम ने एक रन लेकर अपना शतक पूरा किया| अपने इस शतकीय धमाकेदार पारी के दौरान रहीम ने बांग्लादेश क्रिकेट के लिए नया इतिहास रचा| रहीम अब बांग्लादेश की ओर से वनडे में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं| ऐसा कर रहीम ने 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया|

मुशफिकुर रहीम से पहले बांग्लादेश के लिए वनडे में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड शाकिब अल हसन के नाम था| शाकिब ने साल 2009 में जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में 63 गेंद पर शतक लगाया था| अब इस रिकॉर्ड को रहीम ने अपने नाम कर लिया है| बता दें कि “शाकिब ने अपने वनडे करियर में एक बार 63 गेंद पर शतक तो वहीं एक दफा 68 गेंद पर भी शतक लगाने का कमाल किया था|

इसके अलावा एक बार रहीम ने साल 2015 में पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान 69 गेंद पर भी शतक लगाया था, जो उनके वनडे करियर में लगाया गया सबसे तेज शतक था| लेकिन अब मुशफिकुर रहीम ने 60 गेंद पर शतक लगाकर इतिहास रच दिया है|”

बता दें कि “वीरेंद्र सहवाग ने अपने वनडे करियर में एक बार 60 गेंद पर शतक लगाया था| अब रहीम ने 60 गेंद पर शतक लगाकर सहवाग की इस तरह से बराबरी कर ली है| रहीम ने भी 60 गेंद पर शतक लगाकर सहवाग  के द्वारा लगाए गए सबसे तेज शतक की बराबरी ली है| बता दें कि “भारत के अजहर ने 62 गेंद पर अपने वनडे करियर में शतक लगाया था| रहीम ने एक तरह से अजहर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया है|”

इसके अलावा रहीम ने वनडे करियर में 7000 रन भी पूरे किए| वो ऐसा करने वाले बांग्लादेश के तीसरे बल्लेबाज भी बने| उनसे पहले बांग्लादेश क्रिकेट के लिए 7000 रन तमीम इकबाल और शाकिब अल हसन ने बनाए हैं|  बता दें कि “आय़रलैंड के खिलाफ यह मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया लेकिन बांग्लादेश ने 50 ओर में 6 विकेट पर 349 रन बनाकर  अपने वनडे इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर खड़ा कर ऐतिहासिक कमाल कर दिया|”

रहीम बांग्लादेश की ओर से सबसे कम समय में शतक लगाने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं| क्रीज पर रहीम ने ’83 Minute’ बिताकर अपना शतक पूरा किया, जो मिनट के हिसाब से किसी भी बांग्लादेशी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया सबसे तेज शतक है|

About Post Author