Knews Desk – लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। शनिवार को नई दिल्ली स्थित इंदिरा भवन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि बीजेपी नया चुनावी मैप बनाना चाहती है।
चुनावों में धांधली के मुद्दे पर सरकार को घेरा
राहुल गांधी ने कहा कि लोग मानते हैं कि वोट चोरी हो रही है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने कई प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए बीजेपी को इस मुद्दे पर घेरा है। राहुल गांधी ने कहा कि अब वह समय नहीं रहा जब यह माना जाए कि कोई जब चाहे और जहां चाहे चुनावों में धांधली कर सकता है।
राहुल गांधी ने अपने बयान में दावा किया कि उनकी पोलिंग के मुताबिक 80 फीसदी भारत और लगभग 100 फीसदी Gen Z मानते हैं कि नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार चुनावों में धांधली करते हैं। उन्होंने कहा कि अब बीजेपी एक नया प्लान लेकर आई है।
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि बीजेपी नया चुनावी मैप बनाना चाहती है और इस तरह वोटरों को अपने पक्ष में शिफ्ट करेगी। उन्होंने परिसीमन विधेयक को लेकर केंद्र सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए इसे बीजेपी की नई चुनावी रणनीति से जोड़ा।