KNEWS DESK– उत्तर प्रदेश में पुलिस प्रशासन के स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। प्रदेश में 28 IPS अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। कई पुलिस कमिश्नरेट, रेंज और जिलों में अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। प्रमुख बदलावों में वाराणसी के पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल को पुलिस आयुक्त प्रयागराज बनाया गया है, जबकि प्रयागराज के पुलिस आयुक्त पीयूष मोर्डिया को अपर पुलिस महानिदेशक, स्थापना, यूपी लखनऊ की जिम्मेदारी दी गई है।
लक्ष्मी सिंह बनीं गाजियाबाद की पुलिस कमिश्नर
रमित शर्मा को एडीजी बरेली जोन से एडीजी लखनऊ जोन और प्रवीण कुमार को एडीजी लखनऊ जोन से एडीजी बरेली जोन भेजा गया है। लक्ष्मी सिंह को पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर से पुलिस आयुक्त गाजियाबाद बनाया गया है, जबकि जे. रविंदर गौड को पुलिस आयुक्त गाजियाबाद से पुलिस आयुक्त गौतमबुद्धनगर भेजा गया है। किरण एस. को लखनऊ परिक्षेत्र से पुलिस आयुक्त वाराणसी की जिम्मेदारी मिली है।
इसके अलावा प्रभाकर चौधरी, अभिषेक सिंह, शैलेश कुमार पाण्डेय और आशीष तिवारी को भी नई तैनाती दी गई है। डॉ. गौरव ग्रोवर को SSP अयोध्या से SSP मुरादाबाद और सतपाल को SSP मुरादाबाद से SSP अयोध्या भेजा गया है।
कई अन्य IPS और SPS अधिकारियों को भी अलग-अलग पदों पर नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं पुनीत द्विवेदी, नीतू और अमित कुमारावत के पूर्व स्थानांतरण निरस्त कर उन्हें क्रमशः गाजियाबाद, लखनऊ और आगरा में अपर पुलिस उपायुक्त के पद पर नई तैनाती दी गई है।