1.30 लाख रुपये वाला iPhone 17 Pro अब 80 हजार से कम में, ऐसे मिलेगा ऑफर का फायदा

KNEWS DESK- Apple का प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone 17 Pro खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए Flipkart पर एक खास ऑफर उपलब्ध है। इस ऑफर का फायदा उठाकर फोन की कीमत 80 हजार रुपये से भी कम हो सकती है। हालांकि, इसके लिए एक्सचेंज ऑफर और बैंक डिस्काउंट जैसी शर्तों को पूरा करना जरूरी है। यह डील iPhone 17 Pro के 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर मिल रही है, जो Deep Blue कलर में उपलब्ध है।

Flipkart पर iPhone 17 Pro की कीमत

Flipkart पर iPhone 17 Pro के 256GB मॉडल की मौजूदा कीमत 1,30,900 रुपये है। इसकी लिस्टिंग कीमत 1,34,900 रुपये थी, यानी प्लेटफॉर्म की ओर से पहले ही 4,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है। इसके अलावा एक्सचेंज और बैंक ऑफर का लाभ लेकर इसकी प्रभावी कीमत और कम हो जाती है।

पुराने फोन पर 47,450 रुपये तक की एक्सचेंज वैल्यू

इस डील में सबसे बड़ा फायदा एक्सचेंज ऑफर से मिल रहा है। Flipkart पुराने स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर 47,450 रुपये तक का लाभ दे रहा है। हालांकि, अधिकतम एक्सचेंज वैल्यू सभी फोन पर उपलब्ध नहीं होगी। मौजूदा जानकारी के मुताबिक, Apple iPhone 15 Pro Max को एक्सचेंज करने पर अधिकतम 47,450 रुपये तक की वैल्यू मिल रही है। पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज कीमत उसकी कंडीशन, बैटरी, काम करने की स्थिति और अन्य निर्धारित शर्तों के आधार पर तय होगी। इसलिए दूसरे मॉडल का फोन एक्सचेंज करने पर मिलने वाली रकम कम हो सकती है।

ICICI बैंक कार्ड से अतिरिक्त 4,000 रुपये की छूट

एक्सचेंज ऑफर के अलावा Flipkart पर ICICI बैंक कार्ड से भुगतान करने पर 4,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है। इसके साथ 7 रुपये का SuperCoin बेनिफिट भी शामिल है। इन सभी ऑफर्स को मिलाकर iPhone 17 Pro 256GB की प्रभावी कीमत 79,443 रुपये तक पहुंच जाती है। यानी शर्तें पूरी करने वाले ग्राहक इस प्रीमियम iPhone को 80 हजार रुपये से कम में खरीद सकते हैं।

हालांकि, 79,443 रुपये की कीमत हर ग्राहक के लिए समान नहीं होगी। यह कीमत पुराने स्मार्टफोन की एक्सचेंज वैल्यू और ICICI बैंक ऑफर की पात्रता पर निर्भर करेगी। खरीदारी से पहले Flipkart पर अपने पुराने फोन की एक्सचेंज वैल्यू और बैंक ऑफर की लागू शर्तों को जरूर जांच लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *