KNEWS DESK- DSSSB TGT भर्ती 2025 को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से TGT भर्ती 2025 के लिए दोबारा आवेदन विंडो खोली जाएगी। ऐसे कैंडिडेट्स जो पहले आवेदन नहीं कर सके थे, उन्हें एक बार फिर आवेदन करने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस बार बदली हुई आयु सीमा के तहत अधिक उम्र वाले कैंडिडेट्स भी आवेदन कर सकेंगे। TGT भर्ती 2025 में महिला और पुरुष कैंडिडेट्स को आयु सीमा में एकमुश्त छूट देने का फैसला लिया गया है। महिला कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल और पुरुष कैंडिडेट्स को 2 साल की छूट दी गई है। इसके बाद 40 साल तक की महिला और 32 साल तक के पुरुष कैंडिडेट्स TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
5,329 पदों पर होनी है भर्ती
DSSSB ने TGT भर्ती 2025 के लिए विज्ञापन संख्या 06/2025 जारी किया था। इसके तहत ट्रेंड ग्रेजुएट टीचर के कुल 5,329 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए थे। विज्ञापन जारी होने के समय TGT भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा 30 साल निर्धारित की गई थी।
आयु सीमा में बदलाव के बाद शिक्षा निदेशालय ने TGT भर्ती 2025 के लिए एकमुश्त आयु छूट देने का फैसला किया। इसके साथ ही DSSSB से भर्ती के लिए दोबारा आवेदन विंडो खोलने का अनुरोध किया गया है, ताकि ऐसे उम्मीदवार भी आवेदन कर सकें जो पहले आयु सीमा के कारण आवेदन नहीं कर पाए थे।
महिलाओं को 10 और पुरुषों को 2 साल की छूट
नए नियम के तहत महिला कैंडिडेट्स को अधिकतम आयु सीमा में 10 साल की छूट मिलेगी। वहीं पुरुष कैंडिडेट्स को 2 साल की छूट दी गई है। इस तरह अब 40 साल तक की महिला कैंडिडेट्स और 32 साल तक के पुरुष कैंडिडेट्स TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन कर सकेंगे।
गृह मंत्रालय ने भी की थी सिफारिश
TGT भर्ती 2025 में आयु सीमा में एकमुश्त छूट से जुड़े प्रस्ताव को उपराज्यपाल की मंजूरी मिल चुकी है। इससे पहले गृह मंत्रालय ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को प्रस्ताव की मंजूरी की जानकारी दी थी।
गृह मंत्रालय ने दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षक भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा को केंद्रीय विद्यालय संगठन और नवोदय विद्यालय समिति की ओर से लागू आयु सीमा के अनुरूप करने की सिफारिश भी की थी।
अब DSSSB की ओर से दोबारा आवेदन विंडो खोलने के बाद ऐसे उम्मीदवारों को राहत मिलने की उम्मीद है, जो पहले आयु सीमा या आवेदन प्रक्रिया से जुड़ी वजहों के कारण TGT भर्ती 2025 के लिए आवेदन नहीं कर सके थे।