जॉन अब्राहम की ‘फोर्स 3’ में होगी नोरा फतेही की एंट्री, खास डांस नंबर से लगाएंगी ग्लैमर का तड़का

‘फोर्स 3’ में जॉन अब्राहम और हर्षवर्धन राणे आमने-सामने नजर आएंगे। अब फिल्म में नोरा फतेही की एंट्री भी हो गई है। एक्ट्रेस फिल्म में खास डांस नंबर करती दिखाई देंगी।

knews desk – बॉलीवुड एक्टर जॉन अब्राहम इन दिनों कई बड़े प्रोजेक्ट्स में व्यस्त हैं। उनकी आने वाली फिल्मों में ‘फोर्स 3’ भी शामिल है, जिसमें वह एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में नजर आएंगे। फिल्म में जॉन अब्राहम के साथ हर्षवर्धन राणे दिखाई देंगे। दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी। अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। ‘फोर्स 3’ में नोरा फतेही की भी एंट्री हो गई है।

जॉन अब्राहम और नोरा फतेही इससे पहले कई हिट गानों में साथ नजर आ चुके हैं। दोनों की जोड़ी ‘सत्यमेव जयते’ के ‘दिलबर’, ‘बाटला हाउस’ के ‘ओ साकी साकी’ और ‘सत्यमेव जयते 2’ के ‘कुसु कुसु’ जैसे गानों में दिखाई दी थी। अब दोनों एक बार फिर साथ काम करने जा रहे हैं।

‘फोर्स 3’ में नोरा फतेही एक खास डांस नंबर करती नजर आएंगी। बताया जा रहा है कि इस गाने को मेकर्स बड़े स्तर पर तैयार कर रहे हैं। फिल्म के एक्शन और थ्रिल के बीच यह डांस नंबर दर्शकों के लिए अलग तरह का मनोरंजन लेकर आएगा।

हाल ही में नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर जॉन अब्राहम के साथ एक पोस्ट शेयर की थी। तस्वीर में दोनों फुटबॉल की जर्सी पकड़े नजर आए। पोस्ट के कैप्शन में नोरा ने जॉन के साथ दोबारा काम करने की बात भी कही। उन्होंने अपने पुराने हिट गानों का जिक्र करते हुए बताया कि ‘कुसु कुसु’ को 6 साल, ‘ओ साकी साकी’ को 7 साल और ‘दिलबर’ को 8 साल पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने एक और प्रोजेक्ट साथ आने का संकेत दिया।

https://www.instagram.com/p/DgKrWduDYmQ/?

‘फोर्स 3’ अगले साल 19 मार्च 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में नजर आएंगे। उनके साथ हर्षवर्धन राणे के अलावा तान्या मानिकतला और सूर्या शर्मा भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। फिल्म का निर्देशन भाव धूलिया कर रहे हैं।

‘फोर्स’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2011 में रिलीज हुई थी, जबकि इसका सीक्वल 2016 में सिनेमाघरों में आया था। अब तीसरी फिल्म में जॉन अब्राहम एक बार फिर एसीपी यशवर्धन सिंह के किरदार में वापसी करेंगे। फिल्म में जॉन और हर्षवर्धन राणे की टक्कर के साथ नोरा फतेही का डांस नंबर भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *